समाधान एप्प के माध्यम से आगामी वर्ष का महापौर ने बताया विजन,वर्षभर की गिनाई उपलब्धियां

समाधान एप्प के माध्यम से आगामी वर्ष का महापौर ने बताया विजन,वर्षभर की गिनाई उपलब्धियां

खुलासा न्यूज,बीकानेर। निगम बोर्ड का यह पहला साल उपलब्धियों से भरा रहा और निगम परिवार ने शहर के हित मे कई महत्वपूर्ण फैसले और योजनाओं को धरातल पर लागू किया। वही निगम के कार्यो में पूर्ण पारदर्शिता लाने के सफल कार्य को अंजाम दिया। अपने एक वर्ष के कार्यकाल को प्रेस के समक्ष रखते हुए महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने कहा कि निगम ने शहर को साफ सुथरा रखने में इस वैश्विक महामारी के दौरान भी बखूबी रुप से निभाया। महापौर ने विपक्ष के सभी आरोपों को निराधर करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने सहयोग दिया होता तो शायद शहर की कायाकल्प कर देती। लेकिन कांग्रेस सरकार ने हमेशा ही रोड़े अटकाएं। चाहे कमेटियों के गठन की बात तो या किसी कार्य के टेण्डर प्रक्रिया। सभी जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस का रवैया असहयोगात्मक ही रहा। जिसका नुकसान शहर की जनता को हुआ। निगम में परिवारवाद की बात पर जबाब देते हुए कहा कि एक महिला को आगे बढ़ाने में परिवार की भूमिका अहम होती है। इसको गलत नजरिये से पेश करना अनुचित है। महापौर ने निगम द्वारा अपने एक साल के कार्यकाल में किये सभी कार्यो की जानकारी प्रेस के समक्ष रखी। जिसमें स्वच्छ भारत मिशन,निगम राजस्व,विकास एवं निर्माण,कर्मचारी कल्याण आदि सभी विषयों पर अपनी बात को रखा।
सभी का जताया आभार
नगर निगम बीकानेर के भाजपा नीत बोर्ड के गठन और महापौर नगर निगम सुशीला कंवर राजपुरोहित ने अपने महापौर पद के कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर सभी पार्षदों,भाजपा संगठन और शहर की जनता का आभार प्रकट करते कहा कि आप सब के सकारात्मक सहयोग से निगम बोर्ड का प्रथम वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा।सब ने सदैव सकारात्मक रूप से हर बात को उठा कर हमें मार्गदर्शित भी किया है और जिसके लिए निगम के सभी कार्मिक साधुवाद के हकदार है।

समाधान एप्प के जरिये होगा समस्याओं का निराकरण
अपने एक वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष में एक फोल्डर और बीकानेर समाधान एप्प का विमोचन भी किया गया। फोल्डर में एक साल के कार्यकाल और आगामी 2021 के विजऩ को रखा गया तो बीकानेर समाधान एप्प नाम से एक डिजिटल एप्प का विमोचन हुआ। इस एप्प के बारे में जानकारी देते महापौर ने बताया की अब शहर का कोई भी नागरिक इस एप्प के माध्यम से अपनी समस्या / शिकायत कर सकता है। जिसे निगम की टीम द्वारा समय पर समाधान कर जानाकरी दी जाएगी। जिससे आम जन को निगम में अनावश्यक आने जाने के चक्कर से मुक्ति मिलेगी और उसकी समस्या / शिकायत का जल्द से जल्द निराकरण होगा और इस एप्प की मोनिटरिंग स्वयं महापौर और वरिष्ठ अधिकारी करेंगे। जिससे इसके सक्कारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
ये रहेगा 2021 का विजन
महापौर सुशीला कवर राजपुरोहित ने अपने पहले साल के कार्यकाल के बाद आगामी 2021 की कार्य योजनाओं की घोषणा की। जिसमें फिट इंडिया अभियान के तहत युवाओं में खेलकूद को प्रोत्साहन हेतू विभिन्न स्थानों पर इंडोर स्टेडियम का निर्माण,यूथ वैंडिग जोन का निर्माण प्रस्तावित,महिला शौचालयों का निर्माण,मुख्य बाजारों में थैला बैंक बनाना,सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण करवाना,पार्कों में ओपन जिम,समूचित प्रकाश व्यवस्था,इलेक्ट्रोनिक शवदाह गृहों का निर्माण,बहुमंजिला भवनों का निर्माण,सीवर लाईन के कार्य,मुख्य बाजारों में फायर हाय डे्रन्ट लगवाने,गंगाशहर व शिव वैली में सिटी लेवल पार्क,सफाई कर्मचारियों के लिये कैशलेश मेडिकल पॉलिसी के कार्य करवाने जाने प्रस्तावित है।

पत्रकारवार्ता में ये रहे मौजूद
पत्रकार वार्ता में महापौर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित के साथ पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा , पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य ,प्रदेश भाजपा आईटी सेल के अविनाश जोशी,महामंत्री मोहन सुराणा , नरेश नायक, वरिष्ठ भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित व महावीर सिंह चारण मौजूद रहे। वही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पुनिया,केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, जिलाध्यक्ष बीकानेर अखिलेश प्रताप सिंह भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |