
तीन वाहन भिडे आपस मे दो लोग घायल






बीकानेर। गुरूवार को सुबह रानी बाजार पर तीन वाहन आपस में भिडऩे की खबर सामने आयी है। घटना आज सुबह 8 बजे के आसपास की है। जहां पर पहले तो ट्रैक्टर ट्रॉली पलटा खा गयी जिसके बाद बाइक जीप से भिड़ गयी। जिसमें दो लोग घायल हो गए मौके से पार्षद प्रतिनिधि और समाजसेवी आदर्श शर्मा ने बताया कि अनिंयत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलट गयी। जिसके चलते ओवरब्रिज के एक साईड का रास्ता बंद सा हो गया। जिसके कारण आने और जाने वाले वाहन दूसरी साईड से चलने लगे। जिसके चलते एक बाइक जीप से भिड़ गयी। जिसमें दो लोगों को चोटें आयी है ओर घायल हो गए। घायलों का आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पातल ले जाया गया। जहां पर इलाज किया जा रहा है। वहीं आसपास मौजूद लोगों ने ट्रेक्टर ट्रॉली को सीधा करने के लिए रस्सी बांध कर खींचते हुए सीधा करने का प्रयास किया।


