दुर्गा पंडाल में भगदड़ से तीन की मौत,कई घायल

दुर्गा पंडाल में भगदड़ से तीन की मौत,कई घायल

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बिहार के गोपालगंज में दुर्गा पंडाल में भगदड़ मचने से 3 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो बुजुर्ग महिलाएं और एक 5 साल का बच्चा है।भगदड़ में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इसमें 7 से 8 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार को नवमी के दिन नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित राजा दल पूजा पंडाल देखने गए थे। रात करीब 9 बजे ज्यादा भीड़ की वजह से पंडाल में भगदड़ मची। इसमें अचानक मां के हाथ से बच्चे छूट गया। वह भीड़ में दब गया। घायल बच्चे को मौके पर मौजूद लोग गोपालगंज सदर अस्पताल तेजी से लेकर जाने लगे। इससे पंडाल से थोड़ी दूर पर भीड़ अनियंत्रित हो गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। तभी दो बुजुर्ग महिलाएं गिरीं और भीड़ के पैरों तले कुचल गईं।्र घायल महिलाओं को भी तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों ने दम तोड़ दिया।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |