अवैध नशे के साथ दो महिलाएं सहित तीन गिरफ्तार

अवैध नशे के साथ दो महिलाएं सहित तीन गिरफ्तार

खुलासा खुलासा न्यूज, बीकानेर। महाजन पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध नशे के साथ दो महिलाएं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ अभियान के तहत महाजन पुलिस थाने के सामने नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से 09.5 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त (डंढल) जब्त कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में पंजाब निवासी गुरमेल सिंह, गुरजीत कौर पत्नी बाबूसिंह व कुलविंद कौर पत्नी कालासिंह है।

Join Whatsapp 26