तीन लड़कों ने किशोर से किया कुकर्म कर बनाया वीडियों, एक साथ ने किया वायरल - Khulasa Online तीन लड़कों ने किशोर से किया कुकर्म कर बनाया वीडियों, एक साथ ने किया वायरल - Khulasa Online

तीन लड़कों ने किशोर से किया कुकर्म कर बनाया वीडियों, एक साथ ने किया वायरल

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जिले के जंक्शन थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर से कुकर्म का मामला सामने आया है। किशोर के साथ तीन लड़कों ने कुकर्म कर वीडियो बनाया और चौथे साथी ने वीडियो को वायरल कर दिया। एक पखवाड़ा पूर्व बनाया गया वीडियो सामने आने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर तीन साथी बालअपचारियों को पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका 15 वर्षीय भतीजा करीब 15 दिन पहले जंक्शन के रीको एरिया स्थित एक फैक्ट्री में किसी काम से गया था। फैक्ट्री में उसे नई खुंजा निवासी रवि सहित तीन लड़के मिले। तीनों ने उसके भतीजे को पकड़ लिया व डरा-धमकाकर शौचालय में ले गए। जहां उसके साथ कुकर्म किया। साथ ही मोबाइल फोन में घटना का वीडियो बना लिया। धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। इसके बाद नई खुंजा के ही एक अन्य साथी ने इस वीडियो को वायरल कर दिया।
परिवादी के अनुसार उसके भतीजे ने घर आकर इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। गुरुवार को उसने किसी के मोबाइल फोन में उक्त वीडियो देखा तो इस घटना का पता चला। पुलिस ने पीडि़त किशोर के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रवि शाक्य सहित चार लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने मामले का खुलासा किया। एसपी प्रीति जैन ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि कुमार (19) पुत्र महेन्द्र सिंह शाक्य निवासी वार्ड नम्बर 4 नई खुंजा को गिरफ्तार किया है। साथ ही विधि से संघर्षरत तीन बालकों को निरुद्ध किया है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26