शादी करने पर प्रेमी जोड़े को मारने की धमकी:बुर्का पहनकर प्रेमी के साथ SP ऑफिस गई प्रेमिका

शादी करने पर प्रेमी जोड़े को मारने की धमकी:बुर्का पहनकर प्रेमी के साथ SP ऑफिस गई प्रेमिका

चूरू जिले की सरदारशहर तहसील की प्रेमिका बुर्का पहनकर प्रेमी के साथ सोमवार दोपहर SP कार्यालय पहुंची। दोनों ने 2 दिन पहले मंदिर में शादी की थी। इससे परिवार नाराज है। परिवार से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद दोनों पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस का कहना है कि दोनों के परिजनों को पाबंद किया जाएगा।

7 साल से अफेयर
युवक-युवती से मिली जानकारी के मुताबिक, सरदारशहर निवासी 20 साल की मोनिका व 25 साल का महेन्द्र सात साल से एक-दूसरे को पसंद करते हैं। दोनों ने अपने प्रेम प्रसंग के बारे में परिजनों को भी बताया। परिजनों के नहीं मानने पर दोनों ने दो दिन पहले सरदारशहर में ही एक मंदिर में शादी कर ली।

दी जाएगी सुरक्षा
युवती के परिजनों को शादी की जानकारी मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। दोनों ने अब पुलिस से मदद मांगी है। सरदारशहर थानाधिकारी बलराज सिंह मान ने बताया कि लड़का-लड़की के परिजनों को बुलाया गया है। दोनों पक्षों को पाबंद किया जाएगा। प्रेमी जोड़े को हमारे नंबर दिए जाएंगे। जब भी उनको पुलिस की जरूरत होगी, सुरक्षा दी जाएगी।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |