सोशल मीडिया पोस्ट में रुचि दिखाने से आया झांसे में, ओटीपी लेकर खाते से निकाले हजारों रुपए

सोशल मीडिया पोस्ट में रुचि दिखाने से आया झांसे में, ओटीपी लेकर खाते से निकाले हजारों रुपए

सोशल मीडिया पोस्ट में रुचि दिखाने से आया झांसे में, ओटीपी लेकर खाते से निकाले हजारों रुपए
श्रीगंगानगर। जिले के सादुलशहर के एक व्यक्ति से मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी लेकर 97852 रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित को रुपए दुगने देने का झांसा दिया था। इस संबंध में सोशल मीडिया पर आई जानकारी में रुचि दिखाने पर कुछ देर बाद ही पीड़ित के पास फोन आया। इसके जरिए अज्ञात आरोपी ने पीड़ित से रुपए ठग लिए। सादुलशहर के सांवरलाल ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि 11 दिसंबर को उसने फेसबुक पर एक जानकारी देखी। इसमें पोस्ट शेयर करने वाले ने रुपए दुगने करने का झांसा देते हुए कुछ जानकारियां दी। पीड़ित सांवरलाल के इस पोस्ट में रुचि दिखाने पर कुछ ही देर में उसके पास फोन आया। फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने उसे कहा कि वह उसे एक लिंक भेजेगा। इस पर उसे क्लिक करना होगा। कुछ समय बाद उसके मोबाइल पर एक लिंक आया। सांवरलाल ने आरोपी के भेजे लिंक पर क्लिक किया। लिंक पर क्लिक करते ही उसके मोबाइल पर ओटीपी आया। आरोपी ने उसे फोन करके उससे ओटीपी पूछा। इसके बाद आरोपी उसके मोबाइल को ऑपरेट करने लगा और उसने उसके बैंक खाते से 97852 रुपए निकाल लिए।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |