लापरवाही करने वालों पर गिरेगी गाज, कई पुलिसकर्मियों को दी अनिवार्य सेवानिवृत्ति - Khulasa Online लापरवाही करने वालों पर गिरेगी गाज, कई पुलिसकर्मियों को दी अनिवार्य सेवानिवृत्ति - Khulasa Online

लापरवाही करने वालों पर गिरेगी गाज, कई पुलिसकर्मियों को दी अनिवार्य सेवानिवृत्ति

जयपुर। राजस्थान पुलिस ने नकारा अनुशासनहीन और अनुसंधान में गड़बड़ी करने वाले पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर सख्ती शुरू कर दी है. डीजीपी उमेश मिश्रा के निर्देशों के बाद कई पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है पेश है.
पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर ऐसे पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए थे जिनकी या तो अपराधियों से मिलीभगत है या वह पूरी तरह से लापरवाह है. पुलिस मुख्यालय ने मुख्यमंत्री के निर्देशों पर अमल करना शुरू कर दिया है पुलिस मुख्यालय ने 5 पुलिस निरीक्षक और 6 उप निरीक्षक समेत कई पुलिसकर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी है. लंबे समय के बाद पुलिस मुख्यालय ने पुलिस निरीक्षक और उप निरीक्षक स्तर के पुलिस कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी है पुलिस मुख्यालय की इस कार्यवाही से पुलिस महकमे में हडक़ंप मचा हुआ है. जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में कुछ और पुलिस कर्मियों पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति की गाज गिर सकती है पुलिस मुख्यालय में ऐसे पुलिस कर्मियों की लगातार स्क्रूटनी की जा रही है जिनका रिकॉर्ड बीते दिनों में बहुत खराब रहा है. पुलिस मुख्यालय में जिन पुलिस कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी है उनका रिकॉर्ड बीते कुछ समय से लगातार खराब चल रहा था.
इन पुलिसकर्मियों को पुलिस मुख्यालय ने दी है अनिवार्य सेवानिवृत्ति
1- पुलिस निरीक्षक गणपतराम भरतपुर
2- कंपनी कमांडर संजय कुमार शर्मा आरएसी कोटा
3- नरेंद्र सिंह पुलिस निरीक्षक सीआईडी सीबी
4 बनवारीलाल पुलिस निरीक्षक सीआईडी सीबी
5- जितेंद्र गंगवानी पुलिस निरीक्षक जयपुर ग्रामीण
6- उप निरीक्षक अशोक कुमार सांवरिया जोधपुर कमिश्नरेट
7- धर्मवीर सिंह उपनिरीक्षक जयपुर ग्रामीण
8- मोहनलाल शर्मा उपनिरीक्षक दोसा
9- लालचंद उपनिरीक्षक नागौर
10- विनोद कुमार वर्मा उपनिरीक्षक सीआईडी
अधिकारियों के साथ ही पुलिस मुख्यालय ने मंत्रालय वर्ग से भी कुछ कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी है जो या तो लगातार गैरहाजिर चल रहे थे या जिनका काम में लापरवाह थे
पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जनवरी के महीने में अनिवार्य सेवानिवृत्ति वाली एक सूची और जारी हो सकती है जिसमें एक दर्जन पुलिस कर्मियों के नाम हो सकते हैं पुलिस मुख्यालय के स्तर पर इन अधिकारियों के पिछले 1 से 3 वर्ष के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है जल्द ही इन पुलिस अधिकारियों को भी अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जा सकती है. पुलिस मुख्यालय ने कई जिला पुलिस अधीक्षकों से भी उनके जिले में ऐसे संभावित पुलिसकर्मियों का रिकॉर्ड लगाया है जिन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जा सकती है.
क्या अपनी पत्नी से अलग हुए मोहित रैना, सोशल मीडिया से डिलीट की वेडिंग फोटोज
अब आपको ग्राफिक्स दिखाते हैं अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने का क्राइटेरिया जिस पुलिस अधिकारी या पुलिस कर्मी की उम्र 50 साल हो गयी हो पिछले 5 साल में कोई दण्ड मिला हो ्रष्टक्र लगातार खराब हो पुलिस कर्मी बिना सूचना के गैर हाजिर रहता हो पुलिस कर्मी पर एसीबी की कार्रवाई हो चुकी हो पुलिस कर्मी को चार्जशीट मिल चुकी हो हो नौकरी 25 साल की हो चुकी हो.

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26