बीकानेर के इस युवा ने किया कमाल, फिर अपने नाम किया विश्व की सबसे छोटी पगड़ी बांधने का रिकॉर्ड - Khulasa Online बीकानेर के इस युवा ने किया कमाल, फिर अपने नाम किया विश्व की सबसे छोटी पगड़ी बांधने का रिकॉर्ड - Khulasa Online

बीकानेर के इस युवा ने किया कमाल, फिर अपने नाम किया विश्व की सबसे छोटी पगड़ी बांधने का रिकॉर्ड

खुलासा न्यूज, बीकानेर। कमल भाटी ने आज फिर एक रिकॉर्ड बनाते हुए विश्व की सबसे छोटी पगड़ी बनाई है। भाटी ने माचिस की तुलिका पर और हाथों की अंगुलियों पर पगड़ी बनाने का कीर्तिमान रचा है। इससे पहले भी भाटी पांच अलग-अलग वल्र्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं। भाटी का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड एवं नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम भी दर्ज है। 30 मिनट में 75 साफों के साथ विश्व की सबसे बड़ी पगड़ी का रिकॉर्ड भी भाटी ने बनाया है। इससे पूर्व विश्व की सबसे छोटी पगड़ी माचिस की तिली पर तथा 57 मिनट में 215 साफा बांधने का रिकॉर्ड भी कायम है। इससे भी खास बात यह है कि भाटी ने आंखों पर पट्टी बांध कर भी साफा बांधने तथा सबसे कम 13 सैकेंड में साफा बांधने का रिकॉर्ड बनाया है। साफा-पगड़ी बांधने में माहिर कमल भाटी में 150 से अधिक तरह के साफे-पगड़ी बांधने का हुनर है। केवल हुनर या रिकॉर्ड के लिए ही नहीं बल्कि कमल भाटी की पहचान धार्मिक कार्यों में नि:शुल्क साफा बांधने एवं कान्हाजी, लड्डू गोपाल के लिए भी नि:शुल्क साफा प्रदान करते हैं। रामझरोखा कैलाशधाम के नजदीक रहने वाले कमल भाटी विगत 7-8 वर्षों से पगड़ी-साफा बांधने का कार्य कर रहे हैं। 30 वर्षीय कमल भाटी ने बताया कि वे अपने भाई सोहनलाल भाटी को गुरु मानते हैं जिनसे उन्हें यह कला सीखने को मिली है। आगे का लक्ष्य बताते हुए भाटी ने बताया कि वे बहुत कम समय में ज्यादा से ज्यादा साफा बांधने का रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26