[t4b-ticker]

इस युवा बल्लेबाज ने महज इतनी गेंदों में जड़ दिया शतक, 39 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

इस युवा बल्लेबाज ने महज इतनी गेंदों में जड़ दिया शतक, 39 साल पुराना वल्र्ड रिकॉर्ड तोड़ा

विजय हजारे ट्रॉफी का पहला दिन युवा बल्लेबाजों के नाम रहा। बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ महज 36 गेंदों में शतक लगाया। इसी दिन बिहार के कप्तान साकिबुल गनी ने 32 गेंदों में, जबकि झारखंड की ओर से ईशान किशन ने 33 गेंदों पर शतक लगा दिया।

14 साल के वैभव लिस्ट-A क्रिकेट में शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने पाकिस्तान के जहूर इलाही का 39 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। जहूर इलाही ने 1986 में विल्स कप के दौरान पाकिस्तान ऑटोमोबाइल्स की ओर से खेलते हुए रेलवे के खिलाफ 15 साल 209 दिन की उम्र में शतक लगाया था।

भारतीय लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अब बिहार के कप्तान साकिबुल गनी के नाम हो गया है। साकिबुल ने सिर्फ 32 गेंदों में शतक लगा दिया। इस सूची में दूसरे स्थान पर अब ईशान किशन हैं, जिन्होंने झारखंड की ओर से कर्नाटक के खिलाफ 33 गेंदों में शतक लगाया।

इससे पहले यह रिकॉर्ड अनमोलप्रीत सिंह के नाम था, जिन्होंने 2024 में पंजाब की तरफ से अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 35 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी। वहीं, आज ही वैभव सूर्यवंशी ने भी अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 36 गेंदों में शतक जड़कर इस खास क्लब में अपनी जगह बना ली।

भारतीय लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वालों की लिस्ट में यूसुफ पठान (40 गेंद, 2010), उर्विल पटेल (41 गेंद, 2023) और अभिषेक शर्मा (42 गेंद, 2021) भी शामिल हैं।

Join Whatsapp