डेंगू से बीकानेर में इस महिला कांस्टेबल की हुई मौत, पुलिस प्रशासन में शोक की लहर

डेंगू से बीकानेर में इस महिला कांस्टेबल की हुई मौत, पुलिस प्रशासन में शोक की लहर

डेंगू से बीकानेर में इस महिला कांस्टेबल की हुई मौत, पुलिस प्रशासन में शोक की लहर
बीकानेर। जिले में डेगू लगातार बढ़ रहा है अब कई जानें जा चुकी है लेकिन स्वास्थ्य विभाग ओर से अभी तक लापरवाही बरती जा रही है। वहीं पीबीएम में आये दिन मरीज सामने आ रहे है। इसी क्रम में बीकानेर की महिला कांस्टेबल ने डेगू के डंक ने ऐसा डंसा की उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला कांस्टेबल 25 वर्षीय सीता सिद्ध जोपिछले 15-20 दिनों से बीमार थीं। पहले उन्हें जयपुर ले जाया गया था। जहां से डिस्चार्ज होकर बीकानेर लौट आईं। फिर तबीयत बिगडऩे पर पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमें में शोक की लहर दौड़ गई। सीता 2021 बैच की थी। फिलहाल वे लाइन पुलिस में थीं, उससे पहले वह पूगल थाने में तैनात रहीं। जामसर थाना क्षेत्र के बंबलू की निवासी सीता अविवाहित थीं। उनका अंतिम संस्कार रविवार सुबह उनके गांव बंबलू में किया गया। इस दौरान जामसर पुलिस भी मौजूद रही।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |