करणी सिंह स्टेडियम में इस बार संभाग का सबसे लंबा रावला का पुतला हो रहा तैयार, 360 डिग्री घूमती नजर आए गर्दन

करणी सिंह स्टेडियम में इस बार संभाग का सबसे लंबा रावला का पुतला हो रहा तैयार, 360 डिग्री घूमती नजर आए गर्दन

खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर में दशहरे को लेकर तैयारियां जोरों पर है। डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर रावण परिवार के पुतलों को आकार देने का काम तेजी से किया जा रहा है। उत्तरप्रदेश से आए कलाकार इस कार्य को कर रहे है। डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में बीकानेर दशहरा कमेटी और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य कार्यक्रम होगा। पिछले कई वर्षों से डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में लगातार इन पुतलों को बनाते आ रहे कारीगर सलीम ने बताया कि इस बार रावण का पुतला 80 फ़ीट, मेधनाथ का 75 फ़ीट और कुम्भकरण का पुतला 70 फ़ीट का होगा। वहीं उन्होंने उत्साहित होते हुए बताया कि रावण के हाथ और गर्दन का हिस्सा इस बार नए तरीके से बनाया जा रहा है। इस बार 360 डिग्री घूमती रावण की गर्दन, उसकी आंखों से निकलते अंगारे और उसके हिलते हाथ एक अनोखा नजारा प्रस्तुत करने वाले हैं।

बीकानेर दशहरा कमेटी महासचिव संजय झाम्ब और उपाध्यक्ष कबीर झाम्ब ने बताया कि इस बार संभाग का सबसे लंबा रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है। भव्य स्तर पर उत्सव की तैयारी एक माह से चल रही है। इन पुतलों को तैयार करने में बांस, कपड़ा, सूतली, कागज, कलर पेपर इत्यादि काम ली जा रही है। कारीगर मैदान में ही रहकर पिछले एक माह से दिन-रात इन पुतलों को तैयार करने में लगे हुए हैं। बीकानेर दशहरा कमेटी के झांकी संयोजक नमन झाम्ब और उनके साथी कार्यकर्त्ता फ्रैंकी झाम्ब और नैतिक चावला अपनी देखरेख में इन पुतलों का निर्माण करवा रहे हैं। झांकी संयोजक नमन झाम्ब ने बताया कि इस बार कुल 22 सचेतन झांकियां निकाली जाएंगी। उन्होंने बताया कि 1957 से लगातार झाम्ब परिवार इस उत्सव का आयोजन करता आ रहा है। इसकी शुरुआत भी झाम्ब परिवार द्वारा ही की गई थी।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |