
इस बार नवरात्रि 8 दिन की होगी, घट स्थापना के लिए सिर्फ इतने घंटे का है मुहूर्त






इस बार नवरात्रि 8 दिन की होगी, घट स्थापना के लिए सिर्फ इतने घंटे का है मुहूर्त
बीकानेर। नवरात्र (बासंतिक नवरात्र) इस बार 8 दिन के होंगे। जो 30 मार्च को शुरू हो रहे हैं। 6 अप्रैल तक चलेंगे। 30 मार्च को भी लोगों को सूर्योदय से दोपहर 12:49 बजे तक ही घटस्थापना कर पाएंगे। इस दौरान कुल 4 घंटे और 40 मिनट के 2 मुहूर्त रहेंगे।
पंडित ने बताया कि नवरात्र 30 मार्च 2025 रविवार से शुरू होंगे। नवरात्र अनुष्ठान में सबसे पहले गणेश पूजन और फिर सुबह घट स्थापना करना शुभ माना गया है।
इस दिन सूर्योदय सुबह 6:26 बजे होगा। घट स्थापना का श्रेष्ठ समय: सुबह 6:26 से 10:26 बजे तक (चार घंटे का प्रात:काल) रहेगा। इस दिन अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:09 से 12:49 बजे तक रहेगा। यदि किसी कारणवश सुबह के मुहूर्त में घट स्थापना न हो सके तो अभिजित मुहूर्त में यह किया जा सकता है।
ग्रहों का विशेष संयोग
इस साल नवरात्र की पूर्व रात्रि में 29 मार्च को रात 9:44 बजे शनि मीन राशि में प्रवेश करेगा। इसके कारण मीन, मेष और कुंभ राशि पर साढ़े साती का प्रभाव रहेगा। नवरात्र के दिन सूर्य, बुध, शुक्र, शनि, राहु और चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे। यह दुर्लभ संयोग 21वीं शताब्दी में पहली बार बन रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह संयोग राजनीतिक, आर्थिक और पर्यावरणीय बदलाव का संकेत माना जा रहा है।


