Gold Silver

इस बार नहरी किसानों को मिलेगा पानी, नहर विभाग ने जारी किया रेगुलेशन

खुलासा न्यूज बीकानेर। इंदिरा गांधी नहर परियोजना की रबी फसल 2024 के दौरान 21 नवंबर सुबह 6 बजे से 11 जनवरी 2025 प्रात: 6 बजे तक नहरों को 3 में से 1 समूह में चलाने हेतु अनिवार्य आवश्यकता समूहों का विवरण और चक्रीय कार्यक्रम जारी किया गया है।सिंचित क्षेत्र विकास आयुक्त और संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार ग्रुपों का वरीयता समूह 21 नवंबर प्रात: 6 बजे से 29 नवंबर सायं 6 बजे तक ग, क, ख रहेगा। इसी प्रकार 29 नवंबर सायं 6 बजे से 8 दिसंबर प्रात: 6 बजे तक ग्रुपों का वरीयता समूह ख, ग, क रहेगा। उन्होंने बताया कि 8 दिसंबर प्रात: 6 बजे से 16 दिसंबर सायं 6 बजे तक ग्रुपों का वरीयता क, ख, ग रहेगा।16 दिसंबर सायं 6 बजे से 25 दिसंबर प्रात: 6 बजे तक ग्रुपों का वरीयता समूह ग, क, ख रहेगा। 25 दिसंबर प्रात: 6 बजे से 2 जनवरी सायं 6 बजे तक ग्रुपों का वरीयता समूह ख, ग,क रहेगा तथा 2 जनवरी सायं 6 बजे से 11 जनवरी प्रात: 6 बजे तक ग्रुपों का वरीयता समूह क, ख, ग रहेगा। दरअसल, सर्दी के दिनों में किसानों को पानी की जरूरत कम होती है, तब नहर से भी पानी की खपत कम रहती है। ऐसे में पानी की उपलब्धता रहती है।

Join Whatsapp 26