भाजयुमों द्वारा इस बार शहर में फहराया जाएगा एक किलोमीटर लंबा तिरंगा, पिछली बार बनाया था रिकॉर्ड

भाजयुमों द्वारा इस बार शहर में फहराया जाएगा एक किलोमीटर लंबा तिरंगा, पिछली बार बनाया था रिकॉर्ड

खुलासा न्यूज, बीकानेर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची के निर्देशानुसार व युवा मोर्चा बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष वेद व्यास की अनुशंसा पर आजादी के 78वे स्वतंत्र दिवस व आजादी के अमृत महोत्सव पर पिछले दो वर्षो की भांति इस वर्ष भी युवा मोर्चा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए शहर से गजेंद्र सिंह भाटी को संयोजक व हर्ष पारीक, बाबूलाल सिंवर को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं, बीकानेर पूर्व विधानसभा का संयोजक भव्यदत्त भाटी को और पश्चिम विधनसभा का संयोजक ऋषि पारीक को नियुक्त किया है। बता दें कि युवा मोर्चा बीकानेर लगातार पिछले दो वर्षों से बीकानेर में एक किलोमीटर लंबा तिरंगा यात्रा व सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन करता आ रहा है। पिछले साल तो पूरे राजस्थान में सबसे बड़े तिरंगा यात्रा का रिकॉर्ड भी बनाया था। इस वर्ष भी युवा मोर्चा बीकानेर 13 अगस्त 2024 सायं 5 बजे को कोटगेट से दाऊजी रोड पर एक किलोमीटर तिरंगा फहराया जाएगा और सामूहिक राष्ट्रगान किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर भाजयुमों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |