[t4b-ticker]

पाकिस्तानी कप्तान के घर डिनर करके इस टीम के कप्तान-बॉलर बीमार, दोनों लौटेंगे घर

पाकिस्तानी कप्तान के घर डिनर करके इस टीम के कप्तान-बॉलर बीमार, दोनों लौटेंगे घर

श्रीलंकाई टीम के दो खिलाड़ी रविवार को पाकिस्तानी कप्तान शाहीन अफरीदी के घर डिनर के बाद बीमार हो गए। इनमें कप्तान चरिथ असलंका और तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो शामिल हैं। दोनों श्रीलंका लौट रहे हैं। श्रीलंकाई बोर्ड ने बताया कि वे 18 नवंबर से शुरू होने वाली ट्राई सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे। बोर्ड ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों को सही इलाज दिया जाएगा, जिससे वह अगले टूर्नामेंट्स तक फिट हो सकें। असलंका की जगह अब दसुन शनाका कप्तान होंगे। फर्नांडो की जगह पवन रत्नायके को टी-20 टीम में शामिल किया गया है।

विवादों में रहा है श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा

श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा लगातार विवादों में रहा है। 12 नवंबर को इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती हमले के बाद कुछ श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने सुरक्षा को लेकर खेलने से इनकार कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी और आसिफ मुनीर के सुरक्षा की जिम्मेदारी ली और श्रीलंकाई बोर्ड को दौरा जारी रखने के लिए मनाया।

Join Whatsapp