भाजपा से टिकट मांगने वालों के लिये आई ये खबर

भाजपा से टिकट मांगने वालों के लिये आई ये खबर

जयपुर। स्थानीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी वार्ड से बाहर के किसी भी कार्यकर्ता या व्यक्ति को टिकट नहीं देगी। प्रत्याशी के चयन का आधार वार्ड का निवासी होगा। भाजपा ने यह भी एलान किया है कि इस बार अनुभवी कार्यकर्ताओं की फौज को चुनावी मैदान में उतारने के बजाय नए क ार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के अनुसार निकाय चुनाव प्रत्याशी में चयन का आधार वार्ड का स्थाई एवं मूल निवासी होगा। एक नवंबर तक 2100 वार्डों के प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

उम्मीदवार तय करने के लिए भाजपा प्रदेश मुख्यालय में 31 अक्टूबर और एक नवंबर को बैठक होगी जिसमें जिलाध्यक्ष , जिला प्रभारी निकाय चुनाव प्रभारी दावेदारों के पैनलों पर चर्चा करके उन्हें अंतिम रुप देंगे। दावेदारों से आवेदन लेने और पैनल तैयार करने के लिए सभी निकायों में पहले से ही प्रभारी नियुक्त कर दिए गए थे। मोटे रूप से 31 अक्टूबर तक सभी वार्डों के लिए संभावित प्रत्याशियों के पैनल प्रदेश इकाई तक पहुंच जाएंगे। चुनाव के लिए जिलों में समन्वय समितियां बनाई है जिसमें प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, सांसद, निवर्तमान जिलाध्यक्ष, जिले में एससी, एसटी जहां जिसकी सीट आरक्षित होगा उस मोर्चा का प्रतिनिधि शामिल है। इसी तरह से चुनाव संचालन के लिए एक निकाय समिति का भी गठन किया गया है जिसमें निकाय का वर्तमान अध्यक्ष,पूर्व अध्यक्ष,विधायक,महिला मोर्चा अध्यक्ष तथा एससी एसटी के प्रतिनिधि रहेंगे।

स्थानीय इकाई तैयार करेगी अपना अपना चुनावी घोषणा पत्र
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के अनुसार निकाय चुनाव में पार्टी का एक घोषणा पत्र तैयार करने के बजाय स्थानीय स्तर पर वहां की समस्याओं और मुद्दों के आधार पर अलग अलग घोषणा पत्र किए जाएंगे। इन्हें तैयार करने की जिम्मेदारी स्थानीय इकाइयों को दी गई है। निकायों में अपने अपने स्थानीय मुद्दों के आधार पर उनके घोषणा पत्र किए जाएंगे।

Join Whatsapp 26