[t4b-ticker]

इस सांसद ने महिलाओं को लेकर दिया ये विवादित बयान, पढ़े खबर…

इस सांसद ने महिलाओं को लेकर दिया ये विवादित बयान, पढ़े खबर…

DMK सांसद दयानिधि मारन ने उत्तर भारतीय महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीय राज्यों में लड़कियों से कहा जाता है कि वे नौकरी नहीं करें, घर में रहें, किचन में काम करें और बच्चे पैदा करें।

मारन ने कहा कि तमिलनाडु में लड़कियों की शिक्षा और सशक्तिकरण पर ध्यान दिया जाता है। हमारे छात्राओं को गर्व होना चाहिए। हम तमिलनाडु में लड़कियों को पढ़ाई करने के लिए कहते हैं। उन्हें लैपटॉप देते है, जिसका इस्तेमाल वे पढ़ाई करने और इंटरव्यू देने के लिए कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु एक द्रविड़ राज्य है, जहां आपके उत्थान को महत्व दिया जाता है। जबकि कई उत्तर भारत राज्यों में लड़कियों को नहीं करने दिया जाता है। उन्हें घर में रखा जाता है।

दयानिधि मारन ने ये बात मंगलवार को चेन्नई के क्वाड-ए-मिल्लत गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं को संबोधित करते हुए कही।

900 स्टूडेंट्स को लैपटॉप बांटे

दयानिधि मारन के साथ इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम और एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन भी मौजूद थे। उन्होंने ‘उलगम उंगल कैयिल‘ स्कीम के तहत 900 स्टूडेंट्स को लैपटॉप बांटे। स्टालिन ने कहा कि एक बार लड़कियां पढ़ाई पूरी कर लें तो समाज में उनका योगदान बहुत अहम होता है। हमें अपनी छात्राओं पर गर्व है।

स्टालिन ने बताया कि राज्य सरकार ने इस पहल के लिए कॉलेज को 2.5 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। इस साल तमिलनाडु के कुल 10 लाख छात्रों को लैपटॉप देने का लक्ष्य है।

Join Whatsapp