इस महीने चार बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन, पांच राशियों के लिए शुभ - Khulasa Online इस महीने चार बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन, पांच राशियों के लिए शुभ - Khulasa Online

इस महीने चार बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन, पांच राशियों के लिए शुभ

– सूर्य राशि परिवर्तन कर धनु में पहुंचेंगे
– बुध के साथ मिलकर बनाएंगे बुधादित्य योग
खुलासा न्यूज,बीकानेर। इस महीने में 4 बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन लोगों के जीवन में उथल-पुथल मचाएगा। हालांकि, इन ग्रहों का ये गोचर 5 राशि के जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है। साल 2021 के अंतिम महीने दिसंबर की शुरुआत में ही मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर हो चुका है। मंगल ग्रह 5 दिसंबर को राशि परिवर्तन कर चुके हैं। इसके तीन दिन बाद यानी 8 दिसंबर को शुक्र अपनी चाल बदलकर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 10 दिसंबर को बुध का धनु राशि में गोचर हो रहा है। 16 दिसंबर को सूर्य राशि परिवर्तन कर धनु में पहुंच जाएंगे, जो बुध के साथ मिलकर बुधादित्य योग बनाएंगे। इसके बाद 19 दिसंबर को शुक्र मकर राशि में वक्री हो जाएंगे, यानी अपनी टेढ़ी चाल से चलना शुरू कर देंगे। बुध भी 29 दिसंबर को धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर कर जाएंगे और फिर 30 दिसंबर को शुक्र वक्री गति से चलते हुए वापस धनु राशि में वक्री हो जाएंगे।

इन राशियों के लिए फलदायी

मेष: मेष राशि के लिए दिसंबर का महीना शुभ रहेगा। इस राशि के जातकों के लाभ भाव में गुरु विराजमान हैं इसलिए करियर और कारोबार में सुखद परिणाम मिलेंगे। मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं. पुराने विवाद हल होंगे।
मिथुन: आध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, यात्राओं के योग बन रहे हैं। भाग्य का भी आपको सहयोग मिलेगा जिससे निजी जीवन और कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में होने लगेंगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
सिंह: कारोबार में लाभ मिल सकता है। यदि जीवन साथी से मनमुटाव चल रहा है, तो उसमें सुधार आ सकता है। सामाजिक स्तर पर भी मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
धनु: इस महीने काम की व्यस्तता रहेगी, लेकिन आपके द्वारा किए गए कार्यों के शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में भी सुखद परिणाम आपको मिलेंगे। इस महीने लाभ के संकेत भी मिल रहे हैं।
कुंभ: मेहनत के अनुरूप अच्छे परिणाम मिलेंगे। यदि कहीं पैसे का निवेश किया था तो उससे भी आपको लाभ मिलने की पूरी संभावना है। किसी करीबी रिश्तेदार से भी धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26