Gold Silver

कुछ इस तरह जताई निर्भया के दरिंदों को मिली फांसी की खुशी ,देखे विडियो

बीकानेर। वैसे तो गणगौर पूजन में कन्याएं परम्परागत तरीके की रंगोली बनाकर शिव पार्वती की पूजन प्रक्रिया करती आई है। लेकिन वर्तमान में बदले ट्रेड ने युवतियों को भी सोचने को मजबूर कर दिया। खुकलकर अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं करने का दर्द लिये आजकल युवतियां रंगोली के जरिये देश की वर्तमान परिस्थितियों व हालातों को रंगोली के जरिये उजागर कर रही है। जस्सूसर गेट स्वामी मोहल्ला स्थित नारीशक्ती ने रंगोली के माध्यम से निर्भया रेप केस में चारो दरिंदो को फांसी होने पर खुशी जाहिर की और संदेश दिया कि देरी बहुत हुई पर इंसाफ हुआ। खुशबू स्वामी ने कहा कि भारत को जल्दी ही ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर कानून को और ज्यादा सख्त करना चाहिए ताकि इतने साल ना लगे फांसी में। पूरे देश की नारीशक्ति के लिए गर्व का दिन था कल का। सम्माननीय न्यायालय व राष्ट्रपति का कोटि कोटि धन्यवाद और लोग नारीशक्ति के साथ ऐसे कृत्य करने का सोचे भी तो रूह काँप उठे इसके लिए न्यायालय की लंबी प्रकिया की बजाय जल्द निर्णय हो ऐसा प्रावधान होना चाहिए। साथ ही समस्त नारीशक्ति की प्रेरणास्रोत एडवोकेट सीमा कुशवाहा जिन्होंने बिना कोई फीस लिए 7 साल तक केस लड़ा ओर नारीशक्ति को मजबूत किया उनका बहुत बहुत धन्यवाद व्यक्त किया। रंगोली बनाने में खुशबू स्वामी के साथ कोमल, खुशी, तनु, चांदनी, सूर्या, अदिती,रेणु आदि ने सहयोग किया और मौन रखकर भगवान से निर्भया की आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना की।

https://youtu.be/3hgRJpYZ-jw

Join Whatsapp 26