इस तारीक को हो सकती है प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा - Khulasa Online इस तारीक को हो सकती है प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा - Khulasa Online

इस तारीक को हो सकती है प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस की संभावित नई टीम को लेकर शुरू हुई कवायद अब अंतिम दौर में हैं। कार्यकारिणी के नामों को लेकर आज और कल दिल्ली में फाइनल मंथन होगा। जिसके बाद कार्यकारिणी के नामों को अंतिम रूप देकर कार्यकारिणी की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। सूत्रों की माने तो प्रदेश कांग्रेस की नई टीम की घोषणा 28 दिसंबर को की जा सकती है। 28 दिसंबर कांग्रेस का स्थापना दिवस भी है। ऐसें माना जा रहा है कि स्थापना दिवस पर कांग्रेस की नई टीम सामने आ सकती है। प्रदेश कांग्रेस की नई टीम के नामों को लेकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश प्रभारी अजय माकन के बीच मंथन होगा। डोटासरा आज शाम बीकानेर से दिल्ली पहुंचेंगे, जहां वे अजय माकन से कार्यकारिणी को लेकर चर्चा करेंगे। बताया जाता है कि कार्यकारिणी के नामों को लेकर रविवार को भी एक बैठक होगी, जिसमें पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट भी शामिल होंगे। इधर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का कांग्रेस के संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला से भी मिलने का कार्यक्रम है।
गहलोत-माकन के बीच देर रात मंत्रणा वहीं प्रदेश कांग्रेस की नई टीम के गठन को लेकर प्रदेश प्रभारी अजय माकन और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच भी देर रात दिल्ली में मंत्रणा हो चुकी है। कहा जा रहा है कि इसी के बाद माकन ने डोटासरा को दिल्ली आकर चर्चा करने को कहा है। कार्यकारिणी की कमी स्वीकार कर चुक हैं डोटासरा पिछले पांच माह से बिना कार्यकारिणी के काम कर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी नहीं होने के चलते हुए नुकसान को स्वीकार कर चुके हैं। हाल ही में पंचायत और जिला परिषद चुनावों में मिली हार की वजह डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के नहीं होने को बताया था। डोटासरा ने कहा था कि अगर प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी के अभाव में अब हम चुनावों का बेहतक प्रबंधन नहीं कर सके, जिसके चलते हार हुई। छोटी होगी प्रदेश कार्यकारिणी दूसरी ओर चर्चा ये भी है कि प्रदेश कांग्रेस की निवर्तमान जम्बो कार्यकारिणी की तुलना में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की नई कार्यकारिणी छोटी होगी। कार्यकारिणी में कांग्रेस के सभी धड़ों के नेताओं को एडजस्ट करने की बात भी कही जा रही है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26