भाजपा के इस नेता को छ: साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित

भाजपा के इस नेता को छ: साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित

खुलासा न्यूज, बीकानेर। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कृष्ण कुमार जानू को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस संबंध में प्रदेश अनुसाशन समिति भाजपा के अध्यक्ष ओंकार सिंह लाखावत ने आदेश किया है। आदेश के अनुसार 20 जून 2025 को पार्टी के अनुशासन भंग करने के आरोप के कारण ‘कारण बताओ नोटिसÓ जारी किया गया था। जिस पर कृष्ण कुमार जानू ने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। ऐसे में जानू द्वारा भारतीय जनता पार्टी के संविधान में वर्णित अनुशासन भंग करने का आरोप प्रमाणित है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए जानू को निष्कासित किया गया है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |