
मुंबई और नागपुर में कोरोना की तीसरी लहर; उद्धव के मंत्री बोले- फिर बढ़ा सकते हैं पाबंदियां






देश में कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंकाएं जताई जा रही हैं। हालांकि महाराष्ट्र के मंत्री और मुंबई मेयर का दावा है कि मुंबई और नागपुर में कोरोना की तीसरी लहर आ भी चुकी है। राज्य के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने कहा कि नागपुर में संक्रमण की तीसरी लहर आ चुकी है, इसलिए जल्द ही पाबंदियां लगा सकते हैं।
उन्होंने यह बात राज्य के सीनियर प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों से चर्चा के बाद कही है। नागपुर में पिछले दो दिनों से लगातार कोरोना संक्रमण के केस 2 डिजिट में आ रहे हैं। वहीं, मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बुधवार को कहा कि मुंबई में कोरोना की तीसरी लहर आ नहीं रही है, बल्कि आ चुकी है। उन्होंने कहा कि वे गणेश चतुर्थी मनाएंगी जरूर, लेकिन अपने परिवार के साथ घर पर।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को रायपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के आगरा से मंगलवार दोपहर गिरफ्तार किया। इसके बाद उन्हें जिला कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। नंद कुमार बघेल पर ब्राह्मणों के खिलाफ बयानबाजी करने का आरोप है। उनके खिलाफ रायपुर के डीडी नगर थाने में केस दर्ज किया गया था।
बघेल सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे लखनऊ शिक्षक भर्ती में गलत आरक्षण प्रक्रिया अपनाने पर धरना दे रहे युवाओं के बीच 30 अगस्त को पहुंचे थे और उनका समर्थन किया था। इस धरने में उन्होंने ब्राह्मणों को विदेशी बताते हुए बयानबाजी की थी उन्होंने कहा था कि ब्राह्मण विदेशी हैं, जिस तरह अंग्रेज यहां से गए, वो भी यहां से जाएंगे। ब्राह्मण सुधर जाएं, या तो जाने के लिए तैयार रहें।
मानहानि केस में AAP सांसद संजय सिंह को 1 लाख के मुचलके पर जमानत
बिक्रम सिंह मजीठिया की ओर से दायर किए गए मानहानि मामले में आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह मंगलवार को लुधियाना जिला कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका लगाई। सुनवाई के बाद उन्हें 1 लाख के मुचलके पर अग्रिम जामनत दे दी गई। कोर्ट ने संजय सिंह को 17 सितंबर को दोबारा कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। जज ने कोर्ट के आदेशों की लगातार अवहेलना करने पर संजय को जमकर लताड़ लगाई।


