
भाजपा प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी, नौ नामों का ऐलान






खुलासा न्यूज, नेटवर्क। भाजपा ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर तीसरी सूची जारी कर दी है। जिसमें 9 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने इस सम्बंध में आदेश जारी किया है। जिसमें चैन्नई साऊथ से तमिलसाई साऊंडराजन,चैनई सेंट्रल से विनोज पी. सेल्वम,वैल्लूर से डॉ. ए.सी.सामुगम,कृष्णागिरी सो सी. नरसिम्हा,निलगिरी से डॉ. एल.मुरगन, कोयम्बटूर से के. अन्नामलाई, पेराम्बलुर से टी.आर. परिवेन्द्रर, थोथाखुड़ी से नैनार नगेन्द्र, कन्याकुमारी से राधा किशन को उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि इससे पहले भी भाजपा दो सूची जारी कर चुकी है। भाजपा ने पहली लिस्ट 2 मार्च को जारी की थी। इसमें 195 कैंडिडेट्स का ऐलान किया था। पहली लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नाम थे। वहीं, भाजपा की दूसरी लिस्ट 13 मार्च को आई थी, जिसमें 72 नाम थे। इसमें नागपुर से नितिन गडकरी, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है।


