[t4b-ticker]

चोरो ने बंद मकान को बनाया निशाना, 5–6 लोगों ने की लाखों की चोरी

चोरो ने बंद मकान को बनाया निशाना, 5–6 लोगों ने की लाखों की चोरी

बीकानेर | शहर के जे.एन.वी. कॉलोनी थाना क्षेत्र में बंद पड़े एक मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने रात के समय मकान को निशाना बनाते हुए चोरी को अंजाम दिया। परिवादी मुक्ताप्रसाद निवासी आकाश भटनागर पुत्र अशोक कुमार भटनागर ने बताया कि डुप्लेक्स कॉलोनी, बीकानेर स्थित उनके मकान में 17 दिसंबर की रात करीब 10:30 बजे से सुबह 5:00 बजे के बीच अज्ञात 5–6 लोगों ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय मकान बंद था।

पीड़ित के अनुसार चोरों ने मकान में घुसकर सामान को खंगाला और कीमती वस्तुएं चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर जे.एन.वी. कॉलोनी थाना पुलिस को सूचना दी गई। परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Join Whatsapp