4 सेवा केन्द से चोरों ने 25 सोलर बेट्रिरियां चोरी की
बीकानेर। राजीव गांधी सेवा केन्द्र से अज्ञात चोरों ने जिले के पांचू गांव के अलग अलग गांंवों में से चोरों ने सेवा केन्द्रों पर लगी सोलर बेट्रिरियों को चोरी कर ले गया। जानकारी के अनुसार राजीव गांधी सेवा केन्द्र ढीगसरी के ताले तोड़कर 8 सोलर बेट्रिरियों को चोरी कर ले गया जिस पर विकास अधिकारी प्रदीप कुमार ने पांचू थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करवाया है। वहीं किशनासर में स्थित सेवा केन्द्र के ताले तोड़कर चोर ने 1 सोलर बेट्री को पार कर गया जिस पर मनोज कुमार ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जांगलू व कक्कू स्थित सेवा केन्द्र से भी चोरों ने ताले तोड़कर दोनों जगहों से करीब 16 सोलर बेट्रिरिीयों को पार किया है। दोनों जगहों के विकास अधिकारियों ने प्रदीप कुमार व सुरेश कुमार ने थानों में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर जांच अलग अलग पुलिसकर्मीयों को दी गई है।