[t4b-ticker]

बर्तन पॉलिश करने का झांसा देकर घर में घुसे चोर, महिलाओं से जेवरात छीनकर भागे चोर

बर्तन पॉलिश करने का झांसा देकर घर में घुसे चोर, महिलाओं से जेवरात छीनकर भागे चोर

श्रीगंगानगर। सोने-चांदी के जेवरात व तांबे के बर्तन पॉलिश करने का झांसा देकर लाखों रुपए के जेवरात लेकर भाग जाने का मामला सामने आया है।

गली में घूम रहे ठग घर में बर्तन पॉलिश करने का कहकर घुसे थे और महिलाओं से जेवरात छीनकर भाग गए। वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई जिसमें दो चोर दिखाई दे रहे हैं। मामला श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में गौरव कुमार (41) निवासी वार्ड नं-27 सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर) ने बताया कि उसकी मां और पत्नी घर की बालकनी में बैठी थीं। तभी दो शख्स गली में बर्तन पॉलिश करवाने की आवाज लगा रहे थे।

थोड़ी देर बाद दोनों आरोपी गली में घूमते-घूमते महिलाओं के पास घर में आ गए। आरोपियों ने महिलाओं से कहा कि वे तांबा, चांदी, सोना और सभी प्रकार के गहने-बर्तन पॉलिश करते हैं। पॉलिश होने के बाद बर्तन चमक उठते हैं।इसके बाद गौरव की मां ने आरोपियों को तांबे के बर्तन दे दिए। ठगों ने मां-पत्नी को बर्तन चमकाकर दिखा दिए, जिससे उन्हें विश्वास हो गया। इसके बाद गौरव की मां ने अपनी आधा तोला सोने की अंगूठी और बहू ने 5 तोला सोने के दो कंगन पॉलिश के लिए आरोपियों को दे दिए। जेवरात हाथ में लेते ही दोनों ठग बाइक स्टार्ट कर भाग गए। वारदात घर में लेकर सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें दोनों ठग दिखाई दे रहे हैं।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल महावीर सिंह कर रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है। वहीं, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे पॉलिश करने वाले अजनबी आएं तो सावधान रहें और गहने कभी हाथ से न दें।

Join Whatsapp