
सूने मकान में घुसे चोर, 4 लाख के गहने चुराए






नागौर। जिले के थांवला थाने के राताढुंढा गांव में चोरों ने एक सूने मकान के ताले तोड़ 8 तोला सोने और 200 ग्राम चांदी के गहनों पर हाथ साफ़ कर दिया। पड़ोसियों को घर के ताले टूटे होने से संदेह हुआ तो घटना का पता चला। मकान मालिक अपने व्यापार की वजह से किशनगढ़ गया हुआ था और पत्नी पीहर गई हुई थी। इस बीच पड़ोसियों द्वारा दी गई चोरी की सूचना पर पत्नी गांव पहुंची। पुलिस मौजूदगी में जब पत्नी घर में घुसी तो चारों तरफ सामान बिखरा था। 8 तोला सोने और 200 ग्राम चांदी के गहने गायब मिले। अब थांवला पुलिस थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है।
पीडि़त डिंपल वैष्णव पत्नी कमला किशोर वैषणव निवासी राताढुंढा ने बताया कि उसके पति अपने काम-धंधे की वजह से किशनगढ़ रहते है। वो खुद पीहर रिड गांव गई हुई थी। इसी दौरान सोमवार को उन्हें अपने रिश्तेदारों और पड़ोसी से घर के ताले टूटे होने की जानकारी मिली। वो तुरंत ही अपने पीहर से राताढुंढा में ससुराल स्थित घर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में अंदर घुसी तो घर का सारा सामन बिखरा मिला और 8 तोला सोने और 200 ग्राम चांदी के गहने गायब थे।


