
बीकानेर के इन युवाओं ने बढ़ाया मान,प्रशासनिक सेवा में हुआ चयन






खुलासा न्यूज,बीकानेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से मंगलवार देर रात घोषित राजस्थान प्रशासनिक सेवा के घोषित परिणाम में बीकानेर के युवाओं ने भी सफलता अर्जित की है। इनमें कुछ सरकारी कर्मचारी होते हुए आरएएस में चयनित हुए हैं तो कुछ बेरोजगारी के दिनों को लांघते हुए अफसर की सीट तक जा पहुंचे हैं। बीकानेर के पवन खटोड़ 308वीं मेरिट है। वो दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहे हैं।इससे पहले भी यूपीएससी की परीक्षाओं में सफल हो चुके हैं। श्रीडूंगरगढ़ निवासी यशवंत सिंह की 545वीं रैंक है। बीकानेर से ही किशोर आचार्य का चयन हुआ है। उनका मेरिट में 546 वां नंबर है। इसकेअलावा संतोष स्वामी का भी चयन हुआ है, जिनकी रेंक 723 है। उमाकांत व्यास सरकारी कर्मचारी है और उसी कोटे में उन्होंने परीक्षा दी तो विभागीय स्तर पर बनी मेरिट में तीसरे स्थान पर चयनित हुए। उमाकांत के भाई बालमुकुंद बताते हैं कि सरकारी नौकरी पूरी निष्ठा से करने के साथ ही उमाकांत ने इस परीक्षा के लिए जमकर तैयारी की थी। इसी तरह सुनील व्यास स्वयं सेल्स टेक्स डिपार्टमेंट में है। सुनीलभी विभागीय कोटे से चयनित हुए हैं। बीकानेर से ही संजना जोशी और अंजना जोशी का भी चयन हो गया है। इसी तरह ललित छंगाणी का चयन सेल्स टेक्स डिपार्टमेंट में काम करते हुए हुआ। ललित भी पिछले कई सालों से मेहनत कर रहे थे। इसके अलावा दिनेश व्यास, अरविन्द आचार्य, महेश व्यास, भावना व्यास, अनुराग व्यास,विजयपाल खींची और विनय कुमार जोशी ने भी सफलता अर्जित की है। किस सफल युवा को किस तरह की पोस्टिंग मिलती है। कूदसू निवासी पूर्व सरपंच राजाराम बिश्नोई की बेटी कौशल्या बिश्नोई ने भी दमदार मेहनत करके इस परीक्षा में सफलता अर्जित की है। पलाना के सुनील सियाग ने भी इस परीक्षा केे लिए खूब मेहनत की थी। सुनील का चयन होने के बाद से गांव में खुशी की लहर है।
क्षत्रिय सभा ने की प्रसन्नता व्यक्त
क्षत्रिय सभा के सम्भागीय अध्यक्ष करणप्रतापसिंह सिसोदिया ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयनित सभी क्षत्रिय महिला, पुरुषों के चयन पर समाज की तरफ से प्रसन्नता व्यक्त की साथ ही शुभकामनाएं भीप्रेषित की है। सम्भागीय प्रवक्ता डूंगरसिंह तेहनदेसर ने बताया कि चयन होने वालों में रैंक 08 बेनू देवल जालोर, रैंक 11 जागृति सिसोदिया, रैंक 33 जितेंद्र सिंह राठौर, रैंक 38 दिया राज सिंह चुंडावत, रैंक 43कुलदीप सिंह शेखावत, रैंक 51 शिवराज सिंह जाखल, रैंक 53 नीतू राठौड़, रैंक 88 अरविंद सिंह, रैंक 99 राजेंद्र सिंह राठौड़, रैंक 132 सुरेंद्र सिंह राठौड़, रैंक 135 शिवेंद्र सिंह राठौड़, रैंक 150 पुष्पेंद्र सिंह राजावत, रैंक 169 डॉ वी पी सिंह नरुका, रैंक 183 कृष्णा राणावत, रैंक 184 जितेंद्र सिंह इंदा, रैंक 226 प्रवीण सिंह राठौड़, रैंक 239 अलका शेखावत, रैंक 281 विश्वजीत सिंह जैतावत, रैंक 292 कर्मवीर राणावत, रेंक 307 जयपाल सिंह जाखल, रैंक 378 जितेंद्र राठौड़, रैंक 454 कुशल राणावत, रैंक 483 निरंजन राठौड़, रैंक 498 अजीत सिंह राठौड़ देराठु, रैंक 519 मोड रैंक, 636 नरपत सिंह गिराब, 637 नरेन्द्र सिंह जेतीयावास, 640 अर्जुन सिंह उदावत डेह के नाम शामिल है इन सब पर क्षत्रिय समाज गौरव करता है। क्षत्रिय सभा सम्भागीय कार्यकारिणी के भंवरसिंह उदट, ईश्वर सिंह चनाणा, जगमालसिंह पायली, रघुवीरसिंह शेरुणा, रणबीर सिंह नोखड़ा, जयसिंह हाड़ला, जयवीरसिंह भाटी प्रधान, जुगलसिंह बेलासर,जितेन्द्रसिंह राजियासर, रामसिंह चरकड़ा, नवीन सिंह तंवर, राजा किशनराज सिंह, विजेंद्र सिंह गीगासर, नरेन्द्रसिंह गाजूसर, भगवान सिंह मेड़तिया, जितेन्द्रसिंह राजवी, रविंद्रसिंह मोकलसर, महेंद्रसिंह भोलासर,केडी सिंह शेखावत, रूपेंद्रसिंह कक्कू, ओंकार सिंह मोरखाना, विजयसिंह खारा एवं सह प्रवक्ता प्रदीपसिंह चौहान सहित समस्त पदाधिकारियों ने सभी अभ्यर्थियों के चयन ओर प्रसन्नता व्यक्त की है।
जोधपुर एसीटीओ नीतू राठौड़ का हुआ आरएएस में चयन -जोधपुर की बीजेएस कॉलोनी निवासी एसीटीओ नीतू राठौड़ का राजस्थान प्रशासनिक सेवा (क्र्रस्) की 53 वी रैंक पर चयन हुआ है।राठौड़ के चयन पर बीकानेर के मुख्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी, श्रीगंगानगर सांसद निहालचंद मेघवाल, नोखा विधायक बिहारी लाल बिश्नोई,पूर्व संसदीय सचिव विश्वनाथ मेघवाल, पूर्व प्रधान कोलायत जयवीरसिंह भाटी, सरपंच एसोसिएशन कोलायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयसिंह हाड़ला, पूर्व केन्द्रीय छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्रसिंह शेखावत, किसाननेता महिपाल सारस्वत, श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के केंद्रीय कमेटी सदस्य रामसिंह चरकड़ा, समाजसेवी जालमसिंह भाटी रियासत रेस्टोरेंट, महेंद्रसिंह मनोहर, राजेश राणा, केशव मेहरा, धर्मेन्द्र सिंह शेखावत,जिग्नेश मीणा, जुगलसिंह बेलासर सहित मुख्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है।


