30 नवंबर से इन लोगों को नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर व राशन

30 नवंबर से इन लोगों को नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर व राशन

30 नवंबर से इन लोगों को नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर व राशन
जयपुर। राजस्थान में 1 करोड़ 7 लाख 54 हजार 362 राशन कार्डधारकों में से ज्यादातर सस्ती दर पर गैस सिलेंडर की बाट जोह रहे हैं। पर, इसमें से करीब 14.55 प्रतिशत उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके संस्ते रसोई गैस सिलेंडर पर संकट है। इन उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी कंपलीट नहीं है। ऐसे में 30 नवंबर के बाद इनके राशन पर ब्रेक लग सकता है। साथ ही 500 रुपए में रसोई गैस मिलना भी दूर है। सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा कि कि ई केवाईसी नहीं कराने वालों को राशन रुक जाएगा। उपभोक्ता को रसोई गैस सिलेंडर कंपनी की दर पर लेना होगा। राज्य सरकार ने गरीब परिवारों को 500 रुपए रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी। इसके लिए पोर्टल तैयार किया गया है। इस पर डाटा अपलोड़ किया जा रहा है।
सबसे ज्यादा और कम में 10 प्रतिशत का अंतर
ई केवाईसी कराने में प्रदेश में बारां जिला सबसे फिसड्डी साबित है। कारण अभी तक 80.40 प्रतिशत का ही ई केवाईसी हुआ है। जबकि, सबसे अधिक बूंदी में 90.06 प्रतिशत हुआ है। बूंदी में 74 हजार 154 व बारां में एक लाख 81 हजार 380 उपभोक्ताओं की ई केवाईसी बकाया है।
प्रदेश की राजधानी जयपुर 31वें स्थान पर हैं। जिले में 7 लाख 59 हजार 940 राशन कार्ड हैं। इसमें 30 लाख 68 हजार 129 का ई केवाईसी होना है। इसमें 3 लाख 34 हजार 564 लोगों को ई केवाईसी होना शेष है।
यह भी पढ़ें
अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हर माह समय पर मिल सकेगा मानदेय! डिप्टी सीएम दिया कुमारी की बड़ी पहल
अभी तक बच्चों और बुजुर्गों को छूट
विभागीय मुख्यालय से अभी तक जारी आदेश के अनुसार 5 साल से छोटे बच्चे और बुजुर्गों का डाटा एकत्र किया जा रहा है। इनके निशान नहीं आ रहे हैं। इनको छूट मिले इसके लिए डाटा भेजा जाएगा। करीब 15 प्रतिशत उपभोक्ताओं की ई केवाईसी नहीं हुई है। हालांकि अभी 3 दिन शेष है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |