जन्मदिन पर 'कैबिनेट से 'केंद्रीय मंत्री बन गए राजस्थान के ये मंत्री! कांग्रेस नेता दे रहे बधाइयां - Khulasa Online जन्मदिन पर 'कैबिनेट से 'केंद्रीय मंत्री बन गए राजस्थान के ये मंत्री! कांग्रेस नेता दे रहे बधाइयां - Khulasa Online

जन्मदिन पर ‘कैबिनेट से ‘केंद्रीय मंत्री बन गए राजस्थान के ये मंत्री! कांग्रेस नेता दे रहे बधाइयां

 

जयपुर।राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद को आज उनके जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्री का दर्जा मिल गया है। जी हाँ, सुनने में ये ज़रूर अजीब लगे, पर जैसलमेर कांग्रेस कमेटी ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है।दरअसल, आज ये रोचक वाकया आज तब सामने आया जब जैसलमेर में जगह-जगह कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद को केंद्रीय मंत्री बताते होर्डिंग्स और पोस्टर्स देखकर लोग हैरान रह गए। ये होर्डिंग्स-पोस्टर्स जैसलमेर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से लगाए मंत्री सालेह मोहम्मद को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए लगाए गए थे।राज्य सरकार में वक्फ बोर्ड और अल्पसंख्यक मामलात मंत्री व पोकरण विधायक सालेह मोहम्मद को केंद्रीय मंत्री बताते होर्डिंग्स में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तस्वीर भी चस्पा है। साथ ही जैसलमेर कांग्रेस के तमाम विभागों की ओर से संयुक्त रूप से ‘कैबिनेट मंत्री को ‘केंद्रीय मंत्री संबोधित करते हुए जन्मदिन की बधाई दी गई है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26