Gold Silver

भारत में अगले 72 घंटों में 3 लाख से ज्यादा होंगे कोरोना के केस?

नई दिल्ली। भारत में कोरोना की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है। सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। देश में कुल मरीजों की संख्या 2,76,583 हो चुकी है, जबकि 7745 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में 9985 नए मामले सामने आए हैं और 274 लोगों की मौत हुई है। आंकड़ों की बढ़ती रफ्तार ने हर किसी को सहमा कर रख दिया है। वहीं, कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने के ट्रेंड में बदलाव देखा गया है। पहले चीन, अमेरिका, यूरोप में इसकी रफ्तार तेजी से बढ़ रही थी और भारत, ब्राजील, रूस, पेरू, मैक्सिको, पाकस्तान, सऊदी अरब में इसकी रफ्तार कम थी। लेकिन, अब यूरोप में इसकी रफ्तार घट गई है और भारत, ब्राजील, रूस, पेरू, मैक्सिको, पाकस्तान, सऊदी अरब में इसकी रफ्तार तेज हो गई है। कई राज्यों में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, एक बार फिर बदले क्वारंटाइन के नियम अगले 3 दिन में होंगे 3 लाख केस कोरोना ट्रेंड के मुताबिक, भारत में अगले 3 दिन में कोरोना के आंकड़े बेहद चौंका सकते हैं। भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 3 लाख के पार हो सकती है। इसके साथ ही भारत कोरोना मामले में दुनिया में चौथे स्थान आ जाएगा। ट्रेंड की बात करें तो भारत में हर दिन 9 हजार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 2 लाख 75 हजार के पार हो चुकी है। दुनिया में हर दिन एक लाख केस दुनिया में कोरोना ट्रेंड की बात करें तो हर दिन एक लाख नए केस सामने आ रहे हैं। अमेरिका में हालात सबसे अधिक खराब है, यहां रोजाना 15 से 20 हजार नए केस आ रहे हैं। दुनिया में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 75 लाख के पार हो चुकी है। वहीं, 4 लाख से ज्यादा की मौत हो चुकी है। रूस में अगले तीन दिन में आंकड़ा 5 लाख के पार जा सकता है। ब्राजील 7.50 लाख केस के करीब पहुंच सकता है।

Join Whatsapp 26