पंचग्रही योग बनने से होंगे कई बदलाव, बाजार में आएगी तेजी, राशियों पर यह पड़ेगा प्रभाव

पंचग्रही योग बनने से होंगे कई बदलाव, बाजार में आएगी तेजी, राशियों पर यह पड़ेगा प्रभाव

जयपुर। वाणी और व्यापारिक ग्रह बुध माघ कृष्ण सप्तमी पर गुरुवार को रात 10.41 बजे उलटी चाल चलकर फिर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इससे मकर राशि में पहले से चल रहे सूर्य, गुरु, शुक्र, शनि के साथ अब बुध के आने से पंचग्रही योग बनेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि पंचग्रही योग बनने से मौसम में उतार-चढ़ाव के साथ वर्षा के योग बनेंगे। पहाड़ों पर हिमपात, भूस्खलन के आसार रहेंगे। बाजार में तेजी का दौर देखने को मिल सकता है। कुंडली में बुध के कारण आर्थिक और व्यापारिक पक्ष की विशेष गणना की जाती है। बुध 21 फरवरी को सीधी चाल चलकर 11 मार्च को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।
बृहस्पति करेंगे श्रवण नक्षत्र में प्रवेश
पंडित दामोदर ने बताया कि धन, वैभव और सुख-संपत्ति के कारक ग्रह देवगुरु बृहस्पति श्रवण नक्षत्र के तीसरे चरण में सुबह 9.55 बजे प्रवेश करेंगे।
पूरा महीना होगा खास
पं. शर्मा ने बताया कि फरवरी का महीना ग्रह नक्षत्रों के लिहाज से खास रहेगा। इसमें तीन ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे तो तीन की चाल बदलेगी। 10 फरवरी को शनि मकर राशि में उदित होंगे और सूर्य 12 फरवरी को कुंभ राशि में आएंगे। इसी क्रम में गुरु मकर में उदित होंगे। 21 को शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। महीने के अंत में मंगल वृषभ राशि में गोचर करेंगे। सबसे बड़ी खगोलीय घटना 9, 10 और 11 फरवरी को होगी। इन दिनों मकर राशि में छह ग्रहों एक साथ होंगे। यह षटग्रही योग अपने आप में खास होगा। इस बदलाव से राजनीतिक, मौसम परिवर्तन, बाजार में तेजी और महंगाई में वृद्धि के आसार रहेंगे।
शुक्र 10 दिन बाद होगा अस्त
पंडित नीलेश शास्त्री ने बताया कि गुरु के प्रवेश करने के साथ ही 10 दिन बाद शुक्र ग्रह 14 फरवरी से 21 अप्रेल तक 2 माह के लिए अस्त होगा। देवगुरु बृहस्पति 16 फरवरी को उदय होंगे। इस दिन बसंत पंचमी के अबूझ सावे पर मांगलिक कार्यों की धूम रहेगी।
राशियों पर यह पड़ेगा प्रभाव
मेष: कार्यक्षेत्र में सफलता के साथ धन लाभ।
वृष: भाग्य साथ देगा, अधूरे काम पूरे होंगे।
मिथुन: लम्बी दूरी की यात्रा न करें, कष्ट सम्भव।
ककर्: गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव के साथ कुछ काम अधूरे रहेंगे।
सिंह: गुप्त सूत्रों से सावधान रहते हुए कार्य करें।
कन्या: बुद्धि से सम्मान में वृद्धि होगी।
तुला: कृषि कार्यों के साथ पशुधन में लाभ।
वृश्चिक: मित्रों से सहयोग मिलेगा, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
धनु: आर्थिक परियोजनाओं में सोच-समझकर निवेश करें।
मकर: मन की उत्तेजना से बनते काम रुकेंगे।
कुम्भ: व्यय की अधिकता से मन चिन्तित रहेगा।
मीन: व्यापारिक क्षेत्र में उन्नति के साथ कार्य में सफलता मिलेगी।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |