बीकानेर शहर की समस्याओं पर हर महीने संभागीय आयुक्त और कलेक्टर के साथ होगी बैठक - Khulasa Online बीकानेर शहर की समस्याओं पर हर महीने संभागीय आयुक्त और कलेक्टर के साथ होगी बैठक - Khulasa Online

बीकानेर शहर की समस्याओं पर हर महीने संभागीय आयुक्त और कलेक्टर के साथ होगी बैठक

बीकानेर शहर की समस्याओं पर हर महीने संभागीय आयुक्त और कलेक्टर के साथ होगी बैठक

खुलासा न्यूज़। बीकानेर शहर की समस्याओं का निराकरण करने के लिए हर महीने की 9 तारीख को विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ बैठक कर शहर के विकास की चर्चा करेंगे। जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। बीकानेर नगर स्थापना दिवस पर बीओआईटी और स्मार्ट बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में होटल भंवर निवास में आयोजित हरख बीकाणा के दौरान संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि नगर स्थापना दिवस पर शुरू इस सिलसिले को अनवरत रखा जाएगा, जिससे सकारात्मक परिणाम आए। उन्होंने कहा कि बीकानेर के लोगों ने देश और दुनिया में शहर का नाम रोशन किया है। यहां के लोग प्रतिभा की खान हैं। इनके सहयोग से शहर के सर्वांगीण विकास की दिशा में प्रयास किए जाएं।

कला-संस्कृति के क्षेत्र में बीकानेर का कोई सानी नहीं

कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि परंपराओं का संरक्षण और इनका संर्वधन बीकानेर की सबसे बड़ी खासियत है। यहां का अपनापन और प्रेमभाव देश भर में विशेष है। उन्होंने कहा कि यहां की एक विशेषता को समझते हैं, तो दूसरी सामने आती है। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने कहा कि कला-संस्कृति के क्षेत्र में बीकानेर का कोई सानी नहीं है। यहां साहित्य सृजन की समृद्ध परंपरा है। यहां के लोग प्रत्येक त्योहार को पूरी ऊर्जा के साथ मनाते हैं। राजस्थान राज्य अभिलेखागार के निदेशक डॉ. नितिन गोयल ने विभाग के कार्यों के बारे में बताया।

बीकानेर की हवेलियों के बारे में बताया

कार्यक्रम संयोजक डॉ. चंद्र शेखर श्रीमाली ने कहा कि शहर के सभी लोगों को साथ लेकर संवाद का क्रम शुरू किया जाएगा। इस दौरान प्राप्त प्रत्येक विचार संकलित करते हुए उन्हें क्रियान्वित करने के प्रयास किए जाएंगे। होटल व्यवसायी सुनील रामपुरिया ने बीकानेर की हवेलियों और इनके इतिहास ऐतिहासिक परिपेक्ष्य के बारे में बताया। सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरि शंकर आचार्य ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया। इस दौरान पूजा मूंधड़ा द्वारा बनाया गया विशेष केक काटकर बीकानेर के स्थापना दिवस की खुशियां मनाई गई। लोक कलाकार गिरधर व्यास की मूंछे आकर्षण का विशेष केंद्र रही। अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकाणा की गतिविधियों के बारे में बताया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को हरख बीकाणा स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। कार्यक्रम में डी. पी. पच्चीसिया विनोद बाफना, राजेश चूरा, डॉ. श्याम अग्रवाल, डॉ. राहुल हर्ष, ऋतु मित्तल, शरद आचार्य, अभिनव बैद, जुगल राठी, महावीर स्वामी, डॉ. सी.एन. श्रीमाली, निमेष बंसल, दीपेन माथुर, डॉ. बिठ्ठल बिस्सा आदि उपस्थित रहे।

 

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26