Gold Silver

कल से स्कूलों के समय में होगा बदलाव, अब इस समय खुलेंगे स्कूल, पढ़े खबर

कल से स्कूलों के समय में होगा बदलाव, अब इस समय खुलेंगे स्कूल, पढ़े खबर

खुलासा न्यूज़। मौसम में बदलाव के साथ ही राजस्थान के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का एक अप्रैल से समय बदल जाएगा। अब एकल पारी स्कूल सुबह साढ़े सात बजे शुरू होंगे, वहीं दो पारी स्कूल का समय सुबह सात बजे से होगा। शिक्षा विभाग ने सालाना पंचांग में इसका उल्लेख किया है।

राज्य के शिक्षा विभाग से जुड़े सरकारी व प्राइवेट स्कूल के लिए शिविरा पंचांग की पालना जरूरी होती है। इसी पंचांग में एकल पारी स्कूल का समय सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर एक बजे तक तय की गई है। वहीं दो पारी स्कूल का समय सुबह सात बजे से छह बजे तक रहेगा। जिसमें एक पारी सुबह सात बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक और दूसरी पारी साढ़े बारह बजे से शाम छह बजे तक होगी। दरअसल, गर्मी में दिन बड़े होने के कारण छह बजे तक अंधेरा नहीं होता, ऐसे में स्कूली बच्चे आराम से दूसरी पारी के बाद भी अपने घर पहुंच जाते हैं, वहीं सर्दी में शाम छह बजे तक अंधेरा होने लगता है। ऐसे में जल्दी छुट्‌टी होती है। अब दोनों ही पारी में स्कूल साढ़े पांच घंटे तक लगेंगे।

Join Whatsapp 26