शहर के इस इलाके में गैस रिसाव होने से मची अफरा तफरी

शहर के इस इलाके में गैस रिसाव होने से मची अफरा तफरी

बीकानेर। शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित एक की फैक्ट्री में गैस रिसाव के चलते अफरा तफरी मच गई। इस हादसे में एक जना घायल हुआ है। जिसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी मिली है की रानीसर बास स्थित रामपुरिया की फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव की सूचना के बाद अफरा तफरी मच गई। इस हादसे में फैक्ट्री का एक कार्मिक बेहोश हो गया। जिसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया है। सूचना के बाद फैक्ट्री में काम कर रहे कार्मिकों में भगदड़ मच गई और आसपास के क्षेत्र में भी भय का माहौल हो गया। बाद में कार्मिकों की सूझबूझ से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। फिलहाल गैस रिसाव पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा हैं कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इस पर लोगों ने आसपास देखा तो आइस फैक्ट्री से रिसाव की आवाज आ रही थी। यहां वाल्मीकि बस्ती में रहने वाले महेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी अचानक उल्टी करने लगी तो उसे पड़ोस में रिश्तेदार के घर पर छोड़ कर आया। महेंद्र के साथ कमल ने भी गैस से तबीयत खराब होने का दावा किया।

फैक्ट्री कर्मचारी की भी तबीयत बिगड़ी
स्थानीय लोगों का दावा है कि फैक्ट्री में काम करने वाले एक व्यक्ति की भी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसे बाद में अस्पताल ले जाया गया है। फैक्ट्री संचालक की की और से कोई अधिकृत बयान नहीं आया है। मौके पर उपस्थित कर्मचारियों ने माना कि रिसाव हो रहा है।

 

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |