शहर के इस इलाके में मानव खोपड़ी मिलने से हडक़ंप मच गया, आखिर किसकी है खोपड़ी

शहर के इस इलाके में मानव खोपड़ी मिलने से हडक़ंप मच गया, आखिर किसकी है खोपड़ी

शहर के इस इलाके में मानव खोपड़ी मिलने से हडक़ंप मच गया, आखिर किसकी है खोपड़ी
बीकानेर। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में रविवार को एक खोपड़ी मिलने से हडक़ंप मच गया। जानकारी के अनुसार घड़सीसर अंडर ब्रिज से पहले पंपिंग स्टेशन के पास का है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी के अनुसार शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शव पहचानने की स्थिति में नहीं है।

वहीं घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार दो पटरियों के बीच के इलाके में एक खंडहरनुमा मकान है। जिसके एक कमरे में 5-6 ब्लॉक पर एक खोपड़ी रखी मिली है। खोपड़ी में हड्डियों के सिवा कुछ शेष नहीं है। यह पहचान योग्य नहीं है। काफी पुरानी लग रही है। रेल्वे ट्रेक के दूसरी तरफ शरीर के कुछ हिस्से, दांत आदि मिले हैं। मृतक का धड़ नहीं मिला। मोटे से कपड़े व जूते मिले हैं। यहां एक दीवार पर लिखा है, भूत कोटड़ी में आपका स्वागत है। मैं ट्रेन से कटकर मरा हूं।
फिलहाल यह मामला एक मिस्ट्री लग रहा है। मामला हत्या का है या आत्महत्या का है, यह जांच से पता चलेगा।‌ लेकिन खोपड़ी का एक कमरे में ब्लॉक पर मिलना हत्या की ओर इशारा करता है। ख़बर लिखे जाने तक मृतक की खोपड़ी व अन्य अवशेषों को मोर्चरी रूम में रखवाया गया था।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |