
डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में जमकर हुई आतिशबाजी, रावण ने जलने में लिया सबसे ज़्यादा समय, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले भी मुश्किल से जले





डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में जमकर हुई आतिशबाजी, रावण ने जलने में लिया सबसे ज़्यादा समय, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले भी मुश्किल से जले
बीकानेर। बीकानेर में गुरूवार को चार जगहों पर रावण दहन हुआ। असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की जीत के इस पर्व पर बीकानेर शहर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम, पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान, मुरली मनोहर मैदान भीनासर और धरणीधर खेल मैदान में रावण दहन हुआ। करणी सिंह स्टेडियम में हुई आतिशबाजी ने दूर-दूर तक लोगों को रोमांचित कर दिया। इस बार डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में रावण के पुतले ने जलने में सबसे ज्यादा समय लिया। इसी तरह मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले भी मुश्किल से जले।
रावण, कुंभकरण ओर मेघनाद के बने पुतलों में तीर लगने के साथ ही आतिशबाजी शुरू हो गई। सभी जगह ऐसा ही नजारा अन्य आयोजन स्थलों पर हुआ। इससे पहले शहर के मुख्य मार्गों और बाजारों से झांकियां निकाली गई। उधर, प्रशासन द्वारा भी इस त्यौहार पर शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता बंदोबश्त रहे।

