
मोदी के ग्यारह वर्षों के कार्यकाल में देश में अघोषित आपातकाल का वातावरण: पारीक






मोदी के ग्यारह वर्षों के कार्यकाल में देश में अघोषित आपातकाल का वातावरण: पारीक
बीकानेर। मोदी द्वारा देश में विगत ग्यारह वर्षों में अघोषित आपात काल का वातावरण देश में लोक तंत्र के लिए काला धब्बा
भारतीय जनता पार्टी की नेता स्मृति ईरानी द्वारा आपातकाल पर दिए गए वक्तव्य पर कांग्रेस के नेता सलीम भाटी और नेता नित्यानंद पारीक ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए निर्णयों से विपक्षी नेताओं को ही नहीं, बल्कि आम जनता को भी परेशानी हो रही है।उन्होंने कहा कि 11 साल के शासन में देश में आपातकाल जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, जहां गांवों में भी निर्णय लेने की क्षमता नहीं है और उन्हें दिल्ली की तरफ देखना पड़ता है।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मोदी जी ने देश की संवैधानिक संस्थाओं को विखंडित करने का प्रयास किया है, लेकिन देश की 140 करोड़ जनता ने संविधान में आस्था व्यक्त की है और मोदी जी को जवाब दिया है।उन्होंने कहा कि इन वर्षों में देश की संवैधानिक संस्थाओं पर अपना अधिकार जमाकर विपक्ष को परेशान करने का काम किया जा रहा है, लेकिन जनता आने वाले चुनावों में इसका जवाब देगी।स्मृति ईरानी से सवाल करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब वह खुद विपक्ष में थीं, तो गैस सिलेंडर की कीमतें और महंगाई पर रोज अखबारों में छाती थीं, लेकिन आज महंगाई व ग़ेश सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों पर चुप क्यों हैं?

