बिना इजाजत ही चल रही है मिठाई फैक्ट्री पर बवाल - Khulasa Online बिना इजाजत ही चल रही है मिठाई फैक्ट्री पर बवाल - Khulasa Online

बिना इजाजत ही चल रही है मिठाई फैक्ट्री पर बवाल

बीकानेर। एक ओर तो सरकार ने रियायशी इलाके में किसी भी प्रकार की फैक्ट्री लगाने की पाबंदी लगा रखी है। वहीं दूसरी ओर शहर में अनेक स्थानों पर धड़ल्ले से फै क्ट्रियों का अवैध संचालन हो रहा है। जिसको लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है। हालात ये है कि इसको लेकर अनेक शिकायतें नगर निगम प्रशासन व जिला प्रशासन के पास विचाराधीन है। उसके बाद भी कार्यवाही के नाम पर महज कागजी घोड़े ही दौड़ रहे है। पवनपुरी क्षेत्र के वांशिदों ने पिछले दिनों जिला कलक्टर को एक शिक ायती पत्र देकर बालाजी मिष्ठान भंडार की सुदर्शना नगर में स्थापित मिठाई की फैक्ट्री के अवैध तरीके से हो रहे संचालन की बात कही है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि फैक्ट्री संचालक बिना निगम से लाईसेंस लिए,बिना लीज डीड प्रमाण पत्र के,श्रम विभाग के फैक्ट्री लाईसेंस के बिना बेरोकटोक फै क्ट्री चला रहा है। यहीं नहीं फैक्ट्री संचालकों ने फायर एनओसी भी नहीं ले रखी और न हीं प्रदूषण विभाग की ओर से किसी प्रकार की कोई एनओसी। जिसके चलते राजस्व का नुकसान हो रहा है। बल्कि आसपास के क्षेत्र के लोगों को भी खतरा बना रहता है। शिकायत कर्ता नंदकिशोर सोंलकी ने सोनगिरी कुंआ क्षेत्र में हुए हादसे की ओर ध्यान आकर्षण करते हुए प्रशासन से रिहायशी इलाकों में चल रही अवैध फैक्ट्रियों को सीज करने की मांग की है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26