सरसो के तेल मे आई भारी गिरावट अब एक किलो तेल के देने होगे इतने रूपये - Khulasa Online सरसो के तेल मे आई भारी गिरावट अब एक किलो तेल के देने होगे इतने रूपये - Khulasa Online

सरसो के तेल मे आई भारी गिरावट अब एक किलो तेल के देने होगे इतने रूपये

नई दिल्लीः भारत में इन दिनों महंगाई आम लोगों की जेब का बजट बिगाड़े हुए हैं। पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की कीमत पहले से ही सातवें आसमान पर हैं। दूसरी ओर रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध होने में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत ऊपर चढ़ती जा रही हैं। खाद्य पदार्थ भी रसोई का स्वाद बिगाड़ रही है। वहीं, आप सरसों तेल के खरीदार हैं तो फिर यह खबर आपके लिए बहुत कीमती साबित होने जा रही है। सरसों तेल इन दिनों उच्चतम स्तर से करीब 30-40 रुपये सस्ते में बिक रहा है।

सरसों तेल 3 रुपये की गिरावट के साथ सरसों तेल अब 165 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। बीते महीने सरसों का तेल 168 रुपये के औसतन भाव पर बंद हुआ था। सरसों का तेल अब उच्चतम स्तर से करीब 30-40 रुपये कम मे बिक रहा है। यूपी में पिछले दिनों सरसों का तेल 164 रुपये था। दिसंबर 2021 में सरसों का तेल अपने अधिकतम रेट 200 रुपये तक जा पहुंचा था।
वायदा बाजार के जानकारों का कहना है कि सर्दी में सरसों के तेल की खपत अधिक होती है। इसलिए सरसों के तेल के भाव नीचे आने का नाम नहीं ले रहे हैं। जैसे-जैसे सर्दी घटेगी तो सरसों के तेल के रेट भी तेजी से गिरेंगे। तेल तिलहन बाजार में आगामी दिनों में तेल के भाव में अप्रत्याशित गिरावट की संभावना है।
ऐसा बाजार के विशेषज्ञों का मानना है। विशेषज्ञों के अनुसार, बजट 2022-23 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तेल तिलहन की खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए राहत दी है।

इसका असर कुछ महीनों के बाद देखने को मिल सकता है। यूपी में आज सरसों तेल की अधिकतम कीमत हमीरपुर में 174 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि 6 फरवरी को सरसों के अधिकतम गाजीपुर जिले में 172 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुए थे। वहीं, सरसों तेल के भाव अधिकतम कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर थे। सरसों तेल पिछले काफी दिनो से महंगा बिक रहा है, जिससे रसोई का बजट बिगड़ रहा है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26