![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/9-7.jpg)
बीकानेर: बंद मकान के ताले तोड़ नगदी व जेवरात ले उड़े चोर
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/02/drgifad.gif)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-04-at-12.06.31-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-12-at-12.05.55-AM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2022/08/d186fc64-d41f-4ece-8c59-2b3589462913.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240701-WA0018.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-3.45.05-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-20-at-8.51.17-PM.jpeg)
बीकानेर: बंद मकान के ताले तोड़ नगदी व जेवरात ले उड़े चोर
बीकानेर। शहर में चोरियां थम नहीं रही। मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में एक और चोरी की वारदात होना सामने आया है। जहां चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़ सोने-चांदी के जेवरात व नकदी उड़ा ले गए। इस संबंध में रामपुरा बस्ती गली नंबर 01 निवासी राम अवतार ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए मामला दर्ज कराया है। चोरी की यह घटना 19 मई से 22 मई के बीच हुई। इस दौरान मकान बंद था। परिवादी ने बताया कि 19 मई को मकान के ताला लगाकर परिवार सहित बाहर गये हुए थे। 22 मई को वापिस आने पर पता चला कि मकान के ताले टूटे हुए है। अंदर सामान संभाला तो सोने-चांदी के जेवरात व नकदी नहीं मिले। कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.36.48-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20240415-WA0026.jpg)
![](http://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/04/whatsapp-icon.png)