युवक ने भूखंड पर कब्जा कर झोपड़ी को तोडक़र अनाज चुराया लिया

युवक ने भूखंड पर कब्जा कर झोपड़ी को तोडक़र अनाज चुराया लिया

युवक ने भूखंड पर कब्जा कर झोपड़ी को तोडक़र अनाज चुराया लिया
बीकानेर। बज्जू बज्जू उपखंड के रणजीतपूरा पुलिस थाने में कांधरली गांव के एक व्यक्ति ने भूखंड पर कब्जे, झोंपड़ी तोडऩे और अनाज चोरी का मामला दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता ने आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।उम्मेदसिंह पुत्र कुशालसिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि कांधरली स्थित आबादी भूमि पर उनका पुश्तैनी भूखंड है, जहां एक झोंपड़ी बनी हुई थी। उम्मेदसिंह वर्तमान में कृषि कार्य के लिए परिवार सहित खेत में रहते हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि 1 नवंबर की रात को मांगूसिंह नामक व्यक्ति ने उनकी झोंपड़ी से ईसब, चना, डीएपी और अन्य सामानचुरा लिया। इसके बाद झोंपड़ी को तोडक़र भूखंड पर कब्जा कर लिया। उम्मेदसिंह को घटना की जानकारी बाद में हुई, जिसके बादउन्होंने भूखंड पर जाकर देखा।वहां उन्होंने पाया कि आरोपी ने उनके भूखंड के चारों ओर जाली-टुकड़ों से तारबंदी कर ली थी और उनकी झोंपड़ी सामान सहितगायब थी।शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि उनके भूखंड पर लगे खेजड़ी और किंकर के हरे पेड़ों को भी उखाडक़र फेंक दिया गया है।आरोपी मांगूसिंह अब उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहा है।रणजीतपूरा पुलिस ने उम्मेदसिंह की लिखित शिकायत के आधार पर मांगूसिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4), 305(ए) और 324(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |