[t4b-ticker]

वायरस से हुई दुनिया की पहली मौत! जानिए क्यों है ये Virus इतना खतरनाक

H5N5 Virus Update: अमेरिका के वॉशिंगटन स्टेट में हाल ही में एक बेहद चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई, एक व्यक्ति की H5N5 एवियन फ्लू से मौत हो गई। यह दुनिया का पहला दर्ज किया गया मानव मामला है। यह मरीज उम्रदराज था और पहले से कुछ बीमारी से जूझ रहा था। वह अपने घर पर मुर्गियां पालता था, और जांच में पता चला कि उसके बर्ड शेड में यह वायरस मौजूद था। यानी संक्रमण की वजह बीमार या जंगली पक्षियों से संपर्क होना माना जा रहा है।अच्छी बात यह है कि फिलहाल मानव-से-मानव संक्रमण का कोई सबूत नहीं है, यानी आम लोगों के लिए खतरा अभी भी कम माना जा रहा है। लेकिन सावधानी रखना जरूरी है।H5N5 क्या है और क्यों चिंता बढ़ी?H5N5 एक तरह का बर्ड फ्लू वायरस है जो आमतौर पर जंगली पक्षियों और पालतू पक्षियों में पाया जाता है। इंसानों में यह पहला मामला है, इसलिए डॉक्टर और वैज्ञानिक इसे बहुत गंभीरता से देख रहे हैं। इससे पहले H5N1 बर्ड फ्लू ने दुनिया में 862 इंसानों को संक्रमित किया था, जिनमें से आधे से ज्यादा की मौत हो गई थी। ऐसे में H5N5 का इंसान में आना चेतावनी समझा जा रहा है।

Join Whatsapp