घर पर बैंक जाने का कहकर निकली महिला पहुँची प्रेमी के पास, कोर्ट जाकर बनाया लिव इन रिलेशनशिप का सर्टिफिकेट, अब लगाई सुरक्षा की गुहार

घर पर बैंक जाने का कहकर निकली महिला पहुँची प्रेमी के पास, कोर्ट जाकर बनाया लिव इन रिलेशनशिप का सर्टिफिकेट, अब लगाई सुरक्षा की गुहार

चूरू में घर पर बैंक जाने की बात कहकर घर से निकली महिला दो पति को छोड़कर लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है। दोनों ने बुधवार को चूरू कोर्ट से लिव इन रिलेशनशिप का सर्टिफिकेट भी बनवा लिया। गुरुवार शाम दोनों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई।

एसपी ऑफिस में सरदारशहर तहसील के जयसंगसर गांव निवासी कृष्णा 28 ने बताया कि उसकी रिश्तेदारी में ही तोगावास निवासी रणवीर से पांच-छह साल से फोन पर बात करती थी। पांच नवम्बर को अपने ससुराल झुंझुनूं जिले के खोरी गांव से बैंक जाने का कहकर घर से निकली थी। साथ में 10 साल की बेटी को भी लेकर आ गई। जहां से वह सीधा तोगावास निवासी रणवीर के पास आ गई। जहां दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। बुधवार को चूरू कोर्ट से लिव इन रिलेशनशिप का सर्टिफिकेट भी बनवा लिया।

कृष्णा ने बताया कि उसकी पहली शादी साल 2011 में सरदारशहर तहसील के बिल्यू गांव निवासी तेजपाल के साथ हुई थी। जिससे साल 2014 में उसका तलाक हो गया। जिससे उसके एक बेटी है। इसके बाद 2014 में झुंझुनूं जिले के खोरी गांव निवासी रणजीत से उसकी शादी हो गई। जहां से वह अब तक उसके साथ रहती थी। रणजीत आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता और मां-बेटी को जान से मारने की धमकी देता था। जिससे परेशान होकर महिला 5 नवंबर को ससुराल में बैंक जाने का कहकर घर से निकल गई। जिसके बाद भालेरी आकर रणवीर के घर रहने लगी। गुरूवार शाम एसपी ऑफिस पहुंचकर ससुराल पक्ष के लोगों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्रेमी रणवीर भी शादीशुदा है। जिसकी शादी वर्ष 2006 में बोगेरा की सरोज के साथ हुई थी। साल 2013-14 में उसका भी तलाक हो गया।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90100 रेट , 22 कैरट 95100 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90100 रेट , 22 कैरट 95100 चांदी 117500 |