मुकदमा दर्ज करवाने के लिए चार महीने से दर-दर भटक रही महिला, राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष से मिल कर बताई पीड़ा

मुकदमा दर्ज करवाने के लिए चार महीने से दर-दर भटक रही महिला, राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष से मिल कर बताई पीड़ा

खुलासा न्यूज, बीकानेर। एक महिला न्याय के लिए मुकदमा दर्ज करवाने के लिए पिछले चार महीने से दर-दर भटकती रही, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। मंगलवार को राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष से मिलकर महिला ने अपनी पीड़ा बताई। गुडिया पुत्री त्रिलोक चन्द के पति राजू राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी र्कावाई करने के लिऐ महिला थाना बीकानेर में दिनांक 10/8/2024 अपनी लिखित शिकायत दी थी। महिला थाने ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब दिनांक 29/8/2024 जिला पुलिस अधिक्षक कार्यालय पेश हुई, फिर भी महिला थाने ने कोई कांउसलिंग नहीं करवाई और ना मुकदमा दर्ज किया। उसके बाद 29/10/2024 को फिर जिला पुलिस अधिक्षक कार्यालय पेश हुई, फिर भी महिला थाने ने कोई कांउसलिंग नहीं करवाई और ना मुकदमा दर्ज किया गया। दिनांक 30/10/2024 को राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई, उस पर भी महिला थाने ने कोई कार्यवाही नहीं की। दिनांक 13/11/2024 में पीडि़ता ने लिखित शिकायत थाना महिला उपस्थित हो कर दी, लेकिन उस पर भी मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही नहीं की गई। इस तरह महिला को चक्कर पर चक्कर कटवाये जा रहे थे, पुलिस ने हमेशा इग्रोर किया। मंगलवार महिला आयोग राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर को पीडिता गुडिया ने लिखित शिकायत दे कर अपनी पीड़ा बताई। इस पर पुष्पा जन कल्याण फाउंडेशन चेयरमैन व भाजपा नेता कैलाश बाकोलिया ने कहा कि एक पीडिता की चार महीने बाद भी महिला थाने में शिकायत दर्ज नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शीघ्र मुकदमा दर्ज नहीं करने पर महिला थाने पर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |