पुष्करणा सामुहिक सावे की तिथियों के टाईम टेबल की घोषणा 18 अक्टूबर को होगी

पुष्करणा सामुहिक सावे की तिथियों के टाईम टेबल की घोषणा 18 अक्टूबर को होगी

पुष्करणा सामुहिक सावे की तिथियों के टाईम टेबल की घोषणा 18 अक्टूबर को होगी

पुष्करणा सामुहिक सावा 10 फरवरी 2026 के लिए व्यास परिवार द्वारा सावे की तिथी पर हर सावे की भांति इस सावे पर भी वैदिक कार्यक्रम एवं नौ ग्रहों के उपचार किये जाएंगे। पुष्करणा सावे समिति के अध्यक्ष मक्खन लाल व्यास ने बताया कि 17.10.2025 व 18.10.2025 को सुबह मानेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रों के द्वारा ग्रह शांति उपचार करवाया जायेगा। इस कार्यक्रम में चौथाणी ओझा परिवार के 11 विद्वान एवं कर्मकाण्डी पंडितों द्वारा पंडित अशोक ओझा के सान्निध्य में महामृत्युंजय का जाप एवं श्री महादेव जी का रूद्राभिषेक एवं गणेश जी के मंत्रों का जाप किया गया।

सावा समिति कार्यक्रम के संयोजक नारायण दास व्यास ने बताया कि प्रारम्भ में महादेव जी की पूजा अर्चना के साथ दूध, दही एवं वैदिक सामग्रीयों के माध्यम से रूद्राभिषेक किया जायेगा एवं भगवान गणेश एवं माता पार्वती की पूजा अर्चना की गई। संकल्प के साथ ही निर्धारित विद्वान पंडितों द्वारा महामृत्युंजय का जाप किया गया।
आज 17.10.2025 को गणेश पूजन के पश्चात सावा समिति के पदाधिकारियों नारायण दास व्यास , मक्खन लाल व्यास,  कांत व्यास द्वारा वैदिक संकल्प भर कर पूजन प्रारंभ किया गया
श्री कांत व्यास ने बताया कि वैदिक कार्यक्रम एवं ग्रहों के उपचार का कार्यक्रम दो दिन तक चलेगा

शिव कुमार व्यास  ने बताया कि व्यास परिवार का मुख्य उद्धेश्य सावा का दिन मंगलमय हो एवं विवाह योग्य कन्याओं के सुखमय जीवन सम्पन्न हो इसलिए सभी ग्रहों की शांति करवायी जाती है ताकि सावा पूर्ण शुद्धमय हो किसी प्रकार का दोष अथवा कमी नहीं रहे।

पुष्करणा सावा समिति के प्रभारी गोपाल व्यास (काला महाराज), श्रीकांत व्यास, ब्रजेश्वर व्यास, सुरेन्द्र व्यास, कन्नू लाल व्यास ने बीकानेर के समस्त पुष्करणा बंधुओं से निवेदन किया है कि 18 अक्टूबर, 2025 वार शनिवार को लालाणी एवं किकाणी व्यासों के चौक से निकलने वाली शोभा यात्रा में सम्मिलित हुए और सभी सामुहिक रूप से मानेवश्वर महोदव मंदिर में होने वाले कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति अनिवार्य देवे।

18 अक्टूबर धनतेरस के दिन समस्त सावे का टाईम टेबल यथा हाथकाम, बरी, जान इत्यादि एवं बालकों के यज्ञोपवित संबंधी संस्कार का भी टाईम टेबल निर्धारित होगा।

दिनांक 18 अक्टूबर 2025 सायं 7 बजे मानेश्वर महादेव मंदिर में होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजपरिवार सदस्या सुश्री सिद्धी कुमारी (बाईसा) रहेगी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहकर सावे संबंधी कुरूतियों को दूर करने पर अपने विचार रखेंगे। इसके अंत में विद्वान पंडितों द्वारा तैयार किये गये वैवाहिक कार्यक्रम की उद्घोषणा गुरू के माध्यम से की जायेगी।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |