Gold Silver

बीकानेर नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल 26 नवंबर को हो रहा समाप्त, महापौर के पास नहीं रहेगा कोई अधिकार, प्रशासक की हो सकती नियुक्ति

खुलासा न्यूज बीकानेर। बीकानेर नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल 26 नवम्बर को समाप्त हो जाएगा। इसी दिन पांच साल पहले नगर निगम महापौर के रूप में सुशीला कंवर राजपुरोहित ने शपथ ली थी। लेकिन इनका जल्द ही कार्यकाल खत्म हो जाएगा। जब सुशीला कंवर महापौर बनीं थी, तब बीकानेर की जनता को शहर के विकास को लेकर काफी उम्मीद थी, लेकिन शहरवासियों की उम्मीदों पर महापौर खरी नहीं उतर पाई। कांग्रेस सरकार में हमेशा विवादों उलझी रही और बीजेपी सरकार में समय ही कम मिला। अब कार्यकाल खत्म होने का समय आ गया है। वहीं, पार्षदों का कार्यकाल मंगलवार को ही पुरा हो चुका है। उम्मीद की जा रही है कि 25 नवम्बर को प्रशासक की नियुक्ति की हो सकती है। हालांकि चुनाव आयोग ने दिसम्बर के अंतिम दिनों में चुनाव की तैयारी शुरू की है लेकिन फिलहाल चुनाव होने की उम्मीद नहीं है।
दरअसल, ‘एक राज्य एक चुनाव’ की नीति के तहत प्रदेश में नगर निकायों के चुनाव एक साथ कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए 26 नवम्बर को जिन नगर परिषद्, नगर पालिका और नगर निगमों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, वहां चुनाव नहीं हो रहे। स्थानीय निकायों के चुनाव जनवरी के बाद होने की उम्मीद की जा रही है। इस बीच जिन निकायों में निर्वाचित जन प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, वहां प्रशासक की नियुक्ति की जा सकती है। आमतौर पर चुनाव नहीं होने की स्थिति में निकाय का कार्यकाल बढ़ाने के बजाय प्रशासक की नियुक्ति करने का प्रयास होता है। प्रशासक की नियुक्ति के बाद, नगर निगम मेयर के अधिकारों का उपयोग कर सकेंगे। नगर निगम की वर्तमान मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित के पास 26 नवम्बर के बाद से कोई अधिकार नहीं रहेगा।

यहां होंगे निकाय चुनाव

बीकानेर नगर निगम, नगर परिषद पुष्कर, नगर परिषद ब्यावर, नगर निगम अलवर, नगर पालिका थानागाजी, नगर परिषद भिवाड़ी, नगर परिषद बांसवाड़ा, नगर पालिका परतापुर-गढ़ी, नगर परिषद बाडमेर, नगर पालिका छबड़ा, नगर पालिका मांगरोल, नगर निगम भरतपुर, नगर परिषद् चित्तौडग़ढ़, नगर पालिका निम्बाहेडा, नगर पालिका रावतभाटा, नगर परिषद चूरू, नगर पालका राजगढ़, नगर पालिका महवा, नगर परिषद हनुमानगढ़, नगर परिषद जैसलमेर, नगर परिषद् जालौर, नगर पालिका भीनमाल, नगर परिषद झुंझुनूं, नगर पालिका पिलानी, नगर पालिका बिसाऊ, नगर परिषद फलौदी, नगर परिषद डीडवाना, नगर परिषद मकराना, नगर पालिका सांगोद, नगर पालिका कैथून, नगर निगम पाली, नगर पालिका सुमेरपुर, नगर पालिका नाथद्वारा, नगर पालिका आमेट, नगर परिषद सीकर, नगर पालिका खाटूश्यामजी, नगर परिषद नीमका थाना, नगर परिषद श्रीगंगानगर, नगर पालिका सूरतगढ़, नगर परिषद सिरोही, नगर पालिका माउंट आबू, नगर पालिका शिवगंज शामिल है।

Join Whatsapp 26