
कुंभ वालों को आर्थिक फायदे के योग, निवेश के लिए शुभ है वृष और सिंह






28 नवंबर से 4 दिसंबर तक चंद्रमा सिंह राशि से चलकर वृश्चिक तक जाएगा। इस सप्ताह चंद्रमा पर गुरु, शनि और राहु की दृष्टि रहेगी। साथ ही सूर्य, मंगल, बुध और केतु से युति भी बनेगी। सितारों की ये स्थिति कुछ लोगों के लिए शुभ रहेगी। वहीं, इस वजह से कुछ लोग परेशान भी हो सकते हैं। इस हफ्ते वृष, कर्क, सिंह, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। इन 5 राशियों के लोगों के लिए आर्थिक फायदा होने के योग हैं। रूके हुए काम भी पूरे होंगे। इनके अलावा मेष, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वाले लोगों के लिए अगले 7 दिन सामान्य रहेंगे।


