
उपखण्ड अधिकारी ने किया अस्पताल का निरीक्षण, नहीं मिले चिकित्सक




उपखण्ड अधिकारी ने किया अस्पताल का निरीक्षण, नहीं मिले चिकित्सक
लूणकरणसर / महाजन। लूणकरणसर उपखण्ड अधिकारी ने महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में चिकित्सक नही मिले। वही अस्पताल में चल रहे निर्माणकार्य का अवलोकन भी किया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक लूणकरणसर उपखण्ड अधिकारी दयानन्द रुयल मंगलवार को अचानक महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। लेकिन अस्पताल में एक भी चिकित्सक मौके पर नही मिले। निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी ने अस्पताल के सभी वार्डो का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वही मुख्यमंत्री निशुल्क दवाइयां योजना का भी फीडबैक लिया।
उपखण्ड अधिकारी ने सामुदायिक अस्पताल में चल रहे आधुनिक लेबोट्री, मोर्चरी रूम व ब्लॉक निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। उपखण्ड अधिकारी ने ठेकेदार को गुणवत्तापूवर्क कार्य करने क्व निर्देश दिए।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रामचंद्र पुरोहित, भाजपा मंडल अध्य्क्ष सावण पुरोहित, पूर्व उप सरपंच हरिराम देहर, सुखराम छिम्पा, कालूराम स्वामी सहित ग्रामीण व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।




